Published On : Sat, Apr 2nd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

वीडियो: ‘संतरा नगरी’ नागपुर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है ‘गुड़ी पड़वा’ का त्योहार

Advertisement

नागपुर: आज महाराष्ट्र (Maharashtra) में गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa 2022) का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र के हर राज्य में रैली निकाली जा रही है। वहीं, संतरा नगरी के नाम से मशहूर नागपुर (Nagpur) में भी गुड़ी पड़वा की धूमधाम दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस त्योहार को मनाने के वीडियो वायरल हो रहा है। नागपुर में लोग ढोल नगाड़े बजाकर नए साल का स्वागत कर रहे हैं।

आज से चैत्र नवरात्र आरंभ हो रहे हैं। इसके साथ ही आज ही के दिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। उसी दिन गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa 2022) का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा को भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे उगादी, छेती चांद, युगादी जैसे नामों से भी जाना जाता है।

Advertisement

‘गुड़ी पड़वा’ (Gudi Padwa 2022) का त्योहार महाराष्ट्र और गोवा के अलावा, अन्‍य दक्षिण भारत के कुछ राज्‍यों में बहुत ही धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है। वहीं, उत्‍तर भारत में इस दिन से ‘नवरात्र’ का आरंभ होता है और 9 दिन तक मां दुर्गा की उपासना का पर्व चलता है। मान्‍यता है कि, इस दिन ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना की थी।

महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa 2022) का त्योहार धूमधाम से मनाने के पीछे भी एक कहानी है। दरअसल, मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने युद्ध जीतने के बाद सबसे पहले गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया था। जिसके बाद से मराठी समुदाय भी हर साल इसत्योहार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाने लगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.