Published On : Sat, Jul 24th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

माननीय पालकमंत्री श्री नितीनजी राऊत ने एन.वी.वी.सी. को भेंट देकर व्यापारियों की समस्याओं को सुना

Advertisement

चेंबर द्वारा निर्मीत “What My Family Should Know” पुस्तिका का माननीय पालकमंत्री श्री नितीनजी राऊत के हस्ते उद्घाटन

महाराष्ट्र के ऊर्जामंत्री एवं नागपुर के पालकमंत्री श्री नितीनजी राऊत ने व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करने हेतु चेंबर के सभागृह में व्यापारियों को सदिच्छा भेंट दी। श्री नितीनजी राऊत के हस्ते चेंबर द्वारा बनायी गयी, व्यापारियों के व्यवसायिक व पारिवारिक जानकारी के सकंलन करने वाली पुस्तिका “What My Family Should Know” का उद्घाटन किया।

चंेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया ने शाॅल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर माननीय श्री नितीनजी राऊत स्वागत किया तथा नागपुर में बाजार शुरू रखने के सीमित समय के कारण व्यापारियों को व्यापार करने में हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुये प्रतिवेदन देकर कहा कि गत वर्ष से बार-बार लाॅकडाउन का सामना करने के कारण नागपुर का व्यापार वेंटिलेटर पर आ गया है। सरकार ने लेवल-1 होने के बाद भी नागपुर जिले में लेवल-3 के प्रतिबंध लगाया हुआ है। विदर्भ की अर्थव्यवस्था को गति देने एवं विदर्भ एवं नागपुर के व्यापार को पुनः जीवन देने के लिये राज्य सरकार ने व्यापारियों के हित में जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो नागपुर व विदर्भ का व्यापार, आर्थिक संकट में फंसकर बंद होने के कगार पर आ जायेगा।

छोटे व मझोले व्यापारियों का व्यापार बंद होने से उनसे जुड़े हुये लाखों दैनिक मजदूर व कर्मचारियों पर भूखे मरने की नौबत आ जाएगर। श्री अश्विन मेहाड़िया ने श्री नितीनजी राऊत से निवेदन करते हुये कहा हमें भी स्वंय, अपने परिवार एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की चिंता है। व्यापारी आज तक कोविड के सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुये व्यापार करते आया है और आगे भी कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने में शासन-प्रशासन को पूर्ण सहयोग करेगा, किंतु सरकार ने भी अब व्यापारियों की बढ़ती आर्थिक परेशानियों का गंभीरता से विचार करते हुये नागपुर में सभी बाजारों में व्यापारी समुदाय को नियमित व्यापार करने अनुमति देना चाहिये अथवा बाजारों को सप्ताह में 6 दिन रात 8 बजे तक व्यापार करने की अनुमति देने चाहिये, ताकि व्यापारी नियमित आर्थिक गतिविधियां करते हुये अपने व्यापार को अर्थिक संकट से बाहर निकालने के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को ीाी गति दे सके।
माननीय श्री नितीनजी राऊत ने कहा कि वे नागपुर के व्यापारियों की मनोदशा व आर्थिक परेशानियो से अवगत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे चेंबर के प्रतिवेदन को सरकार के समक्ष रखकर व्यापारियों के हित में सकारात्मक निर्णय कराने मे सहयोग करेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम संचालन व आभार प्रदर्शन चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने किया। सभा में चेंबर के सर्वश्री – अध्यक्ष – अश्विन मेहाड़िया, पुर्व अध्यक्ष – प्रफुलभाई दोशी, दिपेनजी अग्रवाल, उपाध्यक्ष – अर्जुनदास आहुजा, फारूकभाई अकबानी, संजय के. अग्रवाल, सचिव – रामअवतार तोतला, कोषाध्यक्ष – सचिन पुनियानी, सहसचिव – उमेश पटेल, शब्बार शाकिर, स्वप्निल अहिरकर, जनसंपर्क अधिकारी – राजवंतपाल सिंग तुली, कार्यकारणी सदस्य – दौलत कुंगवानी, महेश कुकडेजा, मनोज लटुरिया, मोहन चोईथानी, नारायण तोष्णीवाल, राजन अग्रवाल, सलीम अजानी, सुनिल जग्यासी, सुर्यकांत अग्रवाल, मधुर बंग, राम खुबचंदानी, प्रमोद वालमांडरे, रवि किसनपुरिया, रमन पैगवार, होटल सेंट्रर पांइट के मिक्की अरोरा, रामकिशोर काबरा, आनंद रांदड, योगेश भोजवानी, असीम पाल, ओम सावलानी उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव श्री रामअवतार तोतला ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.