Published On : Thu, Sep 30th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

पालकमंत्री ने किया उत्तर नागपुर में विकास कार्यों का ऑनलाइन भूमिपूजन

Advertisement

-5 करोड़ रुपए फंड बदलेगा उत्तर नागपुर का चेहरा


नागपुर: बुधवार को उत्तर नागपुर में ब्लॉक 13, 14, व 15 अंतर्गत विविध विकास कार्यों का भूमिपूजन नागपुर जिले के पालकमंत्री और राज्य ऊर्जा मंत्री डाॅ. नितिन राउत ने वर्चुअल तरीके से किया। इन विकास कार्यों पर कुल 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे और यह उत्तर नागपुर का चेहरा बदल देगा। इससे क्षेत्र के नागरिकों को काफी दिलासा मिलेगी।

दलित वस्ति सुधार योजना कोष के अंतर्गत कार्य:
वैशाली नगर बिनाकी कंस्ट्रक्शन लीलाबाई वंजारी से हनुमान सोसायटी केशव बोकड़े के घर से डॉ. मोहाडीकर अस्पताल तक सीमेंट कॉंक्रीट रोड का निर्माण (निधी: 49.33 लाख रुपए), मौजा बिनाकी, सुजाता नगर म्हाडा क्वार्टर खुली जगह का विकास (निधी: 27.97 लाख रुपए); मौजा बिनाकी, पंचशील नगर मैदान में ग्रंथालय और साधना केंद्र का निर्माण (निधि: 34.03 लाख रुपए), मिलिंद नगर में नाला सुरक्षात्मक दीवार का निर्माण (निधि: 23.40 लाख रुपए), मौजा बिनाकी महेंद्र नगर बाबा बुद्धजी नगर गुरुद्वारा से शितला माता मंदिर, तक की सड़क का डामरीकरण (निधी: 15 लाख रुपए), वैशाली नगर में डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर गार्डन से वैशाली नगर सिमेंट काँक्रीट रोड तक की सड़क का डामरीकरण (निधी: 25 लाख रुपए), मौजा वांजरा, पाहुणे ले आउट भीमवाडी में सिमेंट काँक्रीट रोड का निर्माण कार्य, श्री गोलू यादव के घर से श्री मदने के घर तक का निर्माण कार्य, (निधी: 25.09 लाख रुपए), मौजा वांजरा, पाहुणे ले आउट में सिमेंट काँक्रीट रोड का निर्माण कार्य ( निधी: 34.47 लाख रुपए) यह विकास कार्यों का समावेश है।

विधायक निधि के अंतर्गत विकास कार्य:
मौजा वंजारी, विनोबा भावे नगर श्री. राजेश राठौर के घर से श्री. बहल फिटिंग के घर तक सीमेंट कंक्रीट रोड का निर्माण
(निधि: 14.91 लाख रुपए), मौजा वांजरी, विनोबा भावे नगर से द्वारका वर्मा के घर से लेकर गेंदलाल रसदार के घर तक सीमेंट कंक्रीट रोड का निर्माण (निधि: 14.92 लाख रुपए) मौजा वंजारी विनोबा भावे नगर, मोनुदास मणिपुरी के घर से लेकर रोहित जंजीर के घर तक के सड़क का निर्माण (निधि: 14.90 लाख रुपए), मौजा नारी, चैतन्य नगर खसरा नंबर 141/1, 145/3, और 146/10 नाला तक सीमेंट कंक्रीट रोड और सुरक्षात्मक दीवार निर्माण (निधि: 13.02 लाख रुपए); यह तमाम विकास कार्य शामिल हैं।

इस भूमिपूजन समारोह में रत्नाकर जयपुरकर, ठाकुर जग्यासी, सुरेश पाटील, दीपक खोब्रागडे, मूलचंद मेहर, परसराम मानवटकर, दिनेश यादव आदि उपस्थित थे। कोविड नियमों का पालन करते हुए मंसूर खान, शेख शहाबुद्दीन, सुरेश जग्यासी, विजया हजारे आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.