-अभियान में सक्रिय हिस्सा लेने की प्रशासन ने की अपील
नागपुर: ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पहल के तहत 1 से 31 अक्टूबर तक क्लीन इंडिया अभियान लागू किया जा रहा है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर महानगरपालिका क्षेत्र तक की सफाई जनभागीदारी से कराई जाएगी। जिलाधिकारी विमला आर. ने सभी सरकारी व अर्धसरकारी संस्थाओं से इसमें भाग लेने की अपील की है।
छत्रपती सभागृह में आयोजित बैठक में उन्होंने इस अभियान के पूर्व तैयारियों का जायज़ा लिया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी प्रवीण टाके, राष्ट्रीय सेवा योजना के राजू बुरोले, पुलिस निरीक्षक आर. डी निकम, उप शिक्षणाधिकारी सुजाता आगरकर, खेल अधिकारी माया दुबले, आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख सुनालीनी शर्मा के साथ साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से इस अभियान का समन्वय किया जाएगा, यह जानकारी केंद्र के युवा अधिकारी उदय वीर ने दी।इसके लिए घर-घर जाकर, प्लास्टिक से कचरा इकट्ठा किया जाएगा। साथ ही गांवों के युवाओं के साथ-साथ महिला मंडलों और गैर सरकारी संगठनों द्वारा भी सफाई कराई जाएगी। इसमें नेहरू युवा केंद्र के युवा स्वयंसेवक सक्रिय रूप से शामिल होंगे। ऐतिहासिक मूर्तियों, पंचायत समिति कार्यालय, पर्यटन स्थलों, शैक्षणिक संस्थान, बस स्टैंड के साथ-साथ तमाम राष्ट्रीय राजमार्ग, विरासत भवन, पानी के स्रोतों की भी सफाई होगी। इसके लिए प्रशासन द्वारा योजना तैयार की जाएगी।
इस अभियान का उद्घाटन 1 अक्टूबर को केंद्रीय युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर प्रयागराज में करेंगे। उदय वीर ने स्वच्छ भारत अभियान के बारे में पूरी जानकारी दी। स्वच्छ भारत अभियान को सोशल मीडिया पर प्रभावी ढंग से प्रचारित किया जाएगा। एकत्रित कचरे का उचित तरीके से निस्तारण किया जाएगा। इसके बारे में संबंधित जानकारी डॅशबोर्ड के माध्यम से प्रतिदिन अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया है।
Nagpur: 17 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, VCA चयन नहीं होने का जिक्र...
आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews
Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder...
राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth
Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah...
Amravati में सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन #AmravatiNews #RoadSafety #TrafficRules #Helmet #FakeHelmet





