Published On : Tue, Apr 28th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

विकास कार्यों पर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा एक्शन

पानधन रास्ते, जन आरोग्य और जल आपूर्ति को लेकर दिए कड़े निर्देश
Advertisement

नागपुर: जिला नियोजन भवन में नागपुर के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में उन्होंने ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य सेवाओं और पेयजल योजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। पालकमंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के लिए मंजूर निधि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए और जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए इंतजार नहीं करना पड़ना चाहिए।

पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के साथ इस बैठक में विधायक आशिष देशमुख, विधायक समीर मेघे, विधायक चरणसिंह ठाकुर, विधायक संजय मेश्राम, पूर्व विधायक टी. सावरकर, जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद, जिला परिषद के सीईओ विनायक महामुनी और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

गुणवत्तापूर्ण पांदण सड़कों का हो निर्माण
मुख्यमंत्री बलिराजा खेत/पांदण सड़क योजना की समीक्षा करते हुए पालकमंत्री बावनकुले ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, मंजूर निधि का प्रभावी उपयोग कर अधिक लंबाई वाली और टिकाऊ पांदण सड़कों का निर्माण कार्य तत्काल पूरा किया जाए। सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, ताकि किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में बारहमासी सुविधा मिल सके।

‘हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे जन आरोग्य योजना’
स्वास्थ्य विभाग की बैठक में पालकमंत्री ने आयुष्मान भारत और महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि, जिले के प्रत्येक पात्र लाभार्थी को योजना का कार्ड मिलना सुनिश्चित करें। अधिक से अधिक अस्पतालों को इन योजनाओं से जोड़ें ताकि गरीब मरीजों को सुलभ और बेहतर इलाज मिल सके। योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

पेयजल संकट पर सख्त रुख
जिले में पानी की किल्लत को देखते हुए पालकमंत्री ने महाराष्ट्र जल जीवन प्राधिकरण और NMRDA के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए, जिले की सभी लंबित पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तातडी से पूरा किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों और एनएमआरडीए के अंतर्गत आने वाले इलाकों में नियमित और सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.