Published On : Fri, Dec 31st, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

जी.एस.टी. विभाग द्वारा करदाता सुविधा केन्द्र का उद्घाटन

Advertisement

इस वर्ष सरकार द्वारा देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत Central board of indirect taxes and customs विभाग द्वारा संपूर्ण देश में 75 करदाता सुविधा केंन्द्र शुरू करने का तय किया है।

जिसके तहत नागपुर में आज जी.एस.टी. विभाग द्वारा करदाता सुविधा केंन्द्र का उद्घाटन श्री अशोक जी (चीफ कमीश्नर, सी.जी.एस.टी. व कस्टम, नागपुर झोन) के नेतृत्व में जी.एस.टी. भवन में श्री बलवीर सिंग (प्रिंसीपल कमीश्नर, सी.जी.एस.टी., नागपुर), श्री मुकुल पाटिल (ज्वाइंट कमीश्नर, सी.जी.एस.टी., नागपुर) व अन्य अधिकारियों एवं नाग विदर्भ चंेंबर के अध्यक्ष, विदर्भ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, बुटीबोरी मैन्यफैक्चरिंग एसोसिएशन, इंस्ट्ीयुट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट इंडिया, नागपुर शाखा एवं अन्य व्यापार संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिती में किया गया।

श्री अशोक जी ने कहा कि विभाग का हर समय प्रयास रहता है कि कर प्रणाली द्वारा करदाता को करों के अनुपालन में सरलता हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन सुविधा केन्द्रों पर करदाताओं को करों के अनुपालन में आने वाली समस्याओं का समाधान करने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा। यह करदाता सुविधा केंन्द्र की आॅनलाईन पोर्टल CBIC Mitra के अतिरिक्त उपलब्ध रहेंगी। आॅनलाईन पोर्टल पर दो अधिकारी हमेशा करदाताओं मदद के लिये उपलब्ध रहेंगे। करदाता निम्न आय.डी पर gsttfcnagpur@gov.in द्वारा ई-मेल द्वारा करदाता सुविधा केंन्द्र की मदद ले सकते है।

Advertisement

साथ ही श्री अशोक जी ने बताया कि आज ही औरंगाबाद व नाशिक में श्री एस.बी. देशमुख (अतिरिक्त कमीश्नर, सी.एस.जी.टी., औरंगाबाद) व श्री अविनाश थेटे (कमीश्नर, सी.एस.जी.टी., नाशिक) के नेतृत्व में अन्य दो करदाता सुविधा केन्द्रों का की शुरूआत की गयी है।

इस अवसर पर चेंबर की ओर से अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश अग्रवाल(मेहाड़िया), सचिव रामअवतार तोतला, कार्यकारणी सदस्य व अप्रत्यक्ष कर समिती के संयोजक सी.ए. श्री रितेश मेहता, ICAI नागुपर के चेंयरमेन श्री साकेत बगड़िया, VIA के श्री शैलेन्द्र मन्नावत, श्री मिलिंद कन्नडे व अन्य व्यापार संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.