
नागपुर: गुरुवार को दोपहर करीब 3:30 बजे हुए हादसे में धरमपेठ के जी.एस. कॉलेज नागपुर के बारवी कक्षा के छात्र राहुल तिवारी की मृत्यु हो गई थी.
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार कल दोपहर राहुल को मिर्गी का दौरा पड़ा था जिसके बाद वो जगह पर ही गिर पड़ा था. कॉलेज के अधिकारी व विद्यार्थीयो ने जब राहुल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया तो उपचार के दौरान ही राहुल की मौत हो गई. एक ओर ऐसी भी अफ़वा फैलने लगी की राहुल की मौत विद्यार्थो के आपसी झगड़े की वजह से हुई है तो वही दूसरी ओर लोग कहने लगे कि राहुल को कॉलेज की इमारत से नीचे फेंका गया था. जबकि राहुल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ़ लिखा है कि उसके शरीर पर किसी भी प्रकार की अन्दरूनी व बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए है.
पुलिस जी.एस. कॉलेज के प्रिंसिपल से पूछताछ कर रही है. पुलिस इस मामले को एक नए एंगल से खोजबीन कर रही है और मिसिंग लिंक को हासिल करने की कोशिश में जुट गई है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
वडेट्टीवार का भाजपा पर तीखा हमला #maharashtranews #satara #newsupdate #maharashtra #news
पारिवारिक विवाद में पिता-पुत्र की हत्या #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra #news
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
स्कॉर्पियो में किडनैप... 7 किलोमीटर दूर ले जाकर थर्ड डिग्री... #nagpurnews #crime...
छात्र मुद्दे पर Youth Congress का प्रदर्शन | 'Amit Shah Jawab Do'...




