Published On : Thu, Feb 27th, 2020

ग्राउंड स्पोर्ट्स में यश ने गोल्ड और नीरज ने जीता सिल्वर मेडल

Advertisement

नागपुर– नागपुर जिल्हा एथेलटिक्स असोसिएशन अंतर्गत राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज यूनिवर्सिटी ग्राउंड में संपन्न हुए सब जुनियर एथलेटिक्स चैंपिनशिप स्पर्धा में पारशिवनी तहसील के गोल्डन स्टार्स स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी यश तिलक भूते ने गोल्ड मेडल और नीरज संजय नागोसे ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया. इसके साथ हीं इस स्पर्धा में नागपुर जिल्हा एथेलटिक्स असोसिएशन की तरफ से यश भूते को बेस्ट थ्रोवर पुरस्कार देकर सन्मानित भी किया गया .

12 वर्षीय लड़कों के ग्रुप में गोला फेक में यश तिलक भूते ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया. इसी ग्रुप में नीरज संजय नागोसे ने लॉन्ग जंप खेल में सिल्वर मेडल प्राप्त किया . आगामी मार्च महिने में आयोजित होनेवाले राज्य स्तरिय सब जूनियर ग्राउंड स्पर्धा के लिए यश और नीरज का चयन भी हो चुका है . ये दोनों खिलाड़ी पिछले चार वर्षों से पारशिवनी में गोल्डन स्टार्स स्पोर्ट्स क्लब के मुख्य प्रशिक्षक शेखर कोलते के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे है और आजतक अनेक राज्य स्तर स्पर्धाओ में सहभाग ले चुके है.

यश और नीरज के इस स्वर्णिम सफलता के लिए केसरीमल पालीवाल विद्यालय के प्राचार्य अनिल साठवने, लाल बहाद्दूर शास्त्री विद्यालय की प्राचार्या राजेश्री उखरे , हरिहर कनिष्ठ महाविद्यालय के प्राचार्य दिलीप खरबड़े, नागपुर जिल्हा एथेलेटिक्स असोसिएशन के सचिव शरद सुर्यवंशी , मार्गदर्शक राम वाणी, गोल्डन स्टार्स स्पोर्ट्स क्लब के मुख्य प्रशिक्षक शेखर कोलते तथा पारशिवनी के समस्त नागरिकों ने इन्हे शुभकामनाएं दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.