नागपुर : अखिल दिगंबर सैतवाल जैन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप घेवारे ने मुंबई से नागपुर पहुचने के को बाद पुलक मंच परिवार को सदिच्छा भेट दी. दिलीप घेवारे रविवार को एकदिवसीय निजी दौरे पर नागपुर आये थे. पुलक मंच परिवार के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री मनोज बंड उनका सत्कार किया. उनके साथ राष्ट्रीय सचिव महावीर घोडके थे.
मनोज बंड ने पुलक मंच परिवार के कार्य वात्सल्यधारा आधार बैंक जो दुर्घटना मे अस्थायी अपाहिज हो जाते है उनको कुछ समय नि:शुल्क मेडिकल उपकरण उपलब्ध कर दिए जाते है और काम होने के बाद आधार बैंक को वापस करना पड़ता है. वात्सल्यधारा जैन श्राविका पुलक आश्रय, पशु, पक्षी, प्राणियों के लिये की जानेवाली सेवा की जानकारी दिलीप घेवारे को दी.
दिलीप घेवारे ने समाधान व्यक्त करते हुए कहा नागपुर मे पुलक मंच सेवाभाव का कार्य कर रहा है. ऐसे प्रकल्पो से अन्य संस्थाओं ने प्रेरणा लेना चाहिये. उन्होंने कहा मैं इस प्रकल्प से बहुत ख़ुशी महसूस करता हु और हरसंभव सहयोग करूंगा.
इस अवसर पर अखिल दिगंबर सैतवाल संस्था के विदर्भ विभागीय उपाध्यक्ष प्रकाश मारवडकर, सचिव राजेन्द्र नखाते, डॉ. नरेन्द्र भुसारी, रमेश उदेपुरकर, सिद्धांत नखाते, सुनील बंड, प्रिया बंड आदि उपस्थित थे.
संविधान चौक पर युवाओं का महासैलाब! कई समर्थक हिरासत में, लेकिन जोश...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | #topnews #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews...
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate
CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV...
नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student #NewsUpdate #Investigation
भंडारा बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #vidarbhanews #bhandara #newsupdate #maharashtranews





