Published On : Mon, Apr 6th, 2020

महावीर जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- उनका जीवन प्रेरणास्रोत

Advertisement

नागपुर– देशभर में मनाई जा रही महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) के मौके पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू, कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी में ट्वीट किया। उन्‍होंने लिखा, ‘सभी देशवासियों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। सत्य, अहिंसा, त्याग और तपस्या पर आधारित उनका जीवन हर किसी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।’

इस क्रम में राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने भगवान महावीर के पदचिन्‍हों पर चलने को कहा है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी हिंदी में ट्वीट किया है। उन्‍होंने लिखा, ‘महावीर जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर भगवान महावीर को नमन किया और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने ट्वीट में कहा कि मैं महावीर जयंती के अवसर पर भगवान महावीर को नमन करता हूं। वह पीढ़ियों से अहिंसा और जन कल्याण की दिशा में काम करने के लिए एक प्रेरणा रहे हैं। भगवान महावीर हमारे लिए प्रेरणा बने रहेंगे। महावीर जयंती पर सभी को शुभकामनाएं।

वहीं मध्‍यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने संस्‍कृत में ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं और दुनिया के लिए कल्‍याण की कामना करते हुए कहा है, ‘जगत का कल्याण हो। प्रेम, सौहार्द, अहिंसा बढ़े। चहुंओर सुख, शांति और समृद्धि हो, यही कामना!’

Advertisement

उपराष्‍ट्रपति (Vice President) वेंकैया नायडू ने भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, ‘महावीर जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भगवान महावीर, इस संसार में जन्म लेने वाले सबसे तेजस्वी और मूर्धन्य अध्यात्मिक गुरुओं में से थे।’ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा, ‘भगवान महावीर जी की जयंती पर समस्त देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। अहिंसा, लोक कल्याण, दया और परोपकार की उनकी शिक्षाएं हमे विश्व और समाज हित के लिए सोचने, और कार्य करने को प्रेरित करती हैं।’

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने लिखा है, ‘आज संपूर्ण विश्व को भगवान महावीर के सौहार्द एवं परस्पर उत्तरजीविता के संदेश ‘जिओ और जीने दो’ को अपनाने की परम आवश्यकता है।’

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.