Published On : Mon, May 6th, 2019

दादीजी सेवक परिवार ने वितरित किया 51 किलो चावल, 21 किलो हलवे का प्रसाद वितरण

Advertisement

अक्षय तृतीया के अवसर पर दादीजी सेवक परिवार के तत्वावधान में रविवार को 51 किलो मसाला चावल, 21 किलो हलवे का वितरण किया गया. यह प्रसाद वितरण दादीजी मासिक प्रसाद वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर परिसर में किया गया. इस अवसर पर अनेक दादी भक्तों व परिसर ने महाप्रसाद का लाभ लिया. सर्वप्रथम श्री हनुमान जी व दादीजी की पूजा की गई. पश्चात प्रसाद का भोग अर्पित कर भक्तों में इसका वितरण किया गया. दादीजी के भजनों व जयकारे से परिसर गूंज उठा. सफलतार्थ दादीजी सेवक परिवार के सदस्यों ने अथक प्रयास किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.