Published On : Wed, Dec 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

ग्रापं चुनाव: नामांकन पत्रों की जांच आज

Advertisement

नागपुर: पारशिवनी तहसील की 21 ग्राम पंचायतों की कुल 177 सीटों के लिए कुल 448 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किया गया है, जबकि 21 सरपंच पद के लिए कुल 75 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन की प्रक्रिया 2 दिसंबर को पूर्ण होने के साथ ही 5 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की के साथ सभी नामांकन वैध पाए गए हैं। पारशिवनी तहसील में 21 ग्राम पंचायतों का बिगुल फूंक चुका हैं, उम्मीदवारों द्वारा नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को पारशिवनी तहसील कार्यालय में संपन्न होने के साथ सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।

नामांकन पत्रों की जांच के साथ ही 7 दिसंबर को नामांकन वापसी होने के साथ ही चुनाव चिन्हों का वितरण किया जाएगा। चिन्ह मिलने के साथ ही उम्मीदवारों द्वारा मतदाता मिलन का कार्य प्रारंभ हो जाना तय है। चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के साथ 21 ग्रापं में समीकरण बनने बिगड़ने का खेल भी शुरू हा गया है। ज्ञात हो की तहसील की सबसे बडी ग्राम पंचायत के रूप में स्थापित टेकाडी कोयला खदान ग्राम पंचायत में जहां सरपंच के रूप में रोहित दशरथ वरकडे, राधेश्याम श्रीराम भलावी, विनोद इनवाते द्वारा नामांकन करने के कारण टेकाडी ग्राम पंचायत में सरपंच का चुनाव तिकोना होने की पूरी संभावना है। इस चुनाव में सदस्य के रूप में उम्मीदवारी करने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में वर्तमान ग्राम पंचायत उपसरपंच मीनाक्षी सुरेंद्र बुधे, ग्राम पंचायत सदस्या आशा एकनाथ राऊत, संध्या अजय सिंह, मीना सुरेंद्र झोड सहित पुरुष उम्मीदवारों में शाकिर सिद्दीकी, त्रिभुवन सिंह, ऋषी नगरकर का समावेश हैं।

इस चुनाव में जहां वार्ड क्रमांक 1, 4, 5, 6 यह कोयला खदान क्षेत्र में आता हैं, वहीं पर वार्ड क्रमांक 2 और वार्ड 3 में टेकाडी बस्ती का समावेश है। इस चुनाव में पूर्व ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा भी नामांकन किया गया हैं, जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व सरपंच जितेंद्र चौहान, बिरेंद्र जयप्रकाश सिंह, बिष्णु बाबूलाल राऊत सहित नए उम्मीदवारों में बिरेंद्र शुभनारायण सिंह, जयप्रकाश रामजन्म वर्मा, सुबोध गुणवत्ता भेलावे, सालेहा खातून शेख रज्जाक, माधुरी संतापे, दिव्या गुप्ता, भुपेंद्र सिंह प्रमुख हैं। इस चुनाव में टेकाडी कोयला खदान क्षेत्र से वार्ड क्रमांक 4 में जहां बिरेंद्र सिंह एवं त्रिभुवन सिंह के बीच में सीधी टक्कर होने वाली है, वहीं पर वार्ड क्रमांक 5 में जयप्रकाश वर्मा एवं भुप्रेन्द सिंह के बीच सीधी टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है। वार्ड क्रमांक 6 की स्थिति फिल हाल स्पष्ट न होने के कारण स्थिति गंभीर होने की संभावना है।

ज्ञात हो की इस वार्ड में वर्तमान ग्राम पंचायत सदस्य अरुण सूर्यवंशी का प्रतिकार करने के लिए पूर्व सरपंच जितेंद्र चौहान, पूर्व उपसरपंच ऋषी नगरकर, बिरेंद्र शुभ नारायण सिंह, जितेंद्र तिवारी मैदान में उतरे हैं, जबकि वार्ड नं 1 में भी वर्तमान ग्राम पंचायत सदस्य शाकिर सि द्दीकी को टक्कर देने के लिए पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य विष्णु राऊत, सलमान इस्माइल खान उर्फ पप्पू, आकाश मुखिया मैदान में उतर चुके हैं। इस टेकाडी कोयला खदान चुनाव में कौन सा उम्मीदवार कैसे प्रदर्शन कर रहा हैं, कौन से उम्मीदवार ने 5 साल तक जनता के बीच कैसा कार्य किया, क्षेत्र के विकास में उम्मीदवारों एवं उनके परिजनों की क्या भूमिका रही, कौन किस को चुनावी पटकनी देगा, कौन वोट काटेगा, कौन जीत के नजदीक पहुंचेगा, इन सभी प्रमुख जानकारियों के लिए आपके समक्ष जानकारी आती रहेगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.