Published On : Wed, Dec 21st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित

Advertisement

पारशिवनी में विजयी उम्मीदवारों में खुशी की लहर

नागपुर: हाल ही में पारशिवनी तहसील की 21  ग्राम पंचायतों के सरपंच व सदस्यों के  लिए इतवार को मतदान किया गया  था। पारशिवनी तहसील कार्यालय  में मंगलवार की सुबह 10:00 बजे  मतगणना को प्रारंभ हुआ। मतगणना  के पश्चात घोषित नतीजों में कांग्रेस,  भाजपा, अपक्ष, शिंदे गट समर्थित  उम्मीदवारों ने जीत हासिल करते  हुए ग्राम पंचायतों पर कब्जा जमाया। 

कर्म भाड़ तथा 10 गांव में भाजपा  उम्मीदवारों ने कांग्रेस को पराजित  करते हुए ग्राम पंचायतों पर कब्जा किया। जीत की घोषणा होते ही  विजय उम्मीदवारों ने तथा समर्थकों  ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी।  वही पटाखों की आतिशबाजी बैंड  बाजे के साथ रैली निकाली गई।

21  ग्राम पंचायतों के चुनाव में 177 सीटों  के लिए 431 लोग चुनाव मैदान में  खड़े थे। जैसे-जैसे चुनाव का परिणाम  घोषित किया जा रहा था उसी तरह  जीत हासिल करने वाले विजयी  उमेदवारो में खुशी की लहर दिखाई  दी। सुबह से ही मतगणना स्थल पर  उम्मीदवारों के साथ समर्थकों की  भारी भीड़ जमा हुई थी समर्थकों की  भीड़ देखते हुए पारशिवनी पुलिस  निरीक्षक राहुल सोनवाने ने भारी  पुलिस बंदोबस्त पहले से ही किया  था वही चुनाव अधिकारी, तहसिलदार  प्रशांत सागले ने मतगणना शांतिपूर्वक  कराई। किसी प्रकार की अप्रिय घटना  इस दौरान नहीं हुई।

Advertisement

चुनाव और  मतगणना शांतिपूर्वक रही। चुनाव  में विजयी प्रत्याशी: नोद राधेलाल  इनवाते, भुवनेशवंरी अभिषेक भुरसै,  (कंरभाड)- सुनिल ईश्वर डोगरे,  (निलज), शोभा ढोणे, (बखारी),  संध्या प्रमोद सर्यामे (खंडाला डु),  पवन बोंद्रे (दहेगाव जोशी), मनीषा  दलाल. (गोंडेगाव), पुष्पा गोरले  (पालोरा), सुधीर अवस्थी (नया  कुंड), उषा शिवार उके (तामसवाडी),  स्वाती घारड (पारडी), मिलिंद देशभ्रतार (नांदगाव), नंदा शेंद्रे (सालई.मो) नीलिमा ठाकरे, (सालई  माहुली), सविता इन वाते, (जुनी  कामठी), शुभांगी बावणे (वाघोडा),  संजय कोंडवते (खंडाला म.),  संगीता मानवटकर. (डुमरी कला),  वर्षा खंडाते (मेहंदी), विनोद इनवाते  (टेकाडी), भाजपा 5, काँग्रेस 11,  अपक्ष 2, शिंदे गट 2.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.