Published On : Mon, Jan 19th, 2015

धामणगाव रेलवे : रिश्वतखोर मंडल अधिकारी गिरफ्तार

Advertisement


धामणगाव रेलवे (अमरावती)।
खेती का फेरफार करने के लिए 25 हजार की डीमांड करने वाले धामणगांव रेलवे तहसील कार्यालय के मंडल अधिकारी संजय कृष्णराव माडोगणे को एसीबी ने हिरासत में लिया. दत्तापुर निवासी ऋषिकेश जगताप ने खेती के फेरफार व वारीसदारी के लिए धामणगांव रेलवे तहसील कार्यालय में 15 दिन पहले अर्जी की थी. इस काम के लिए माडोगणे ने उससे 25 हजार की रिश्वत मांगी. यवतमाल एसीबी में डीवायएसपी नितिन लेवरकर के पास जगताप ने शिकायत दी. एसीबी ने लगातार उसे  ट्रैप करने के प्रयास किये, किंतु एसीबी की भनक लग जाने से उसने पैसे नहीं लिये. रिश्वत मांगने की बात स्पष्ट हो जाने से सोमवार को एसीबी यवतमाल ने उसे गिरफ्तार किया. जिसके खिलाफ दत्तापुर थाने में मामला दर्ज किया.

bribe

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Feb 26th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,600/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,69,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above