Published On : Mon, May 7th, 2018

नागपुर के मनोचिकित्सालय की सफाई पर खर्च होगा 25 लाख

Advertisement

Representational Pic

मुंबई/नागपुर: नागपुर के प्रादेशिक मानसिक अस्पताल में ठेके की साफ-सफाई की व्यवस्था को प्रदेश सरकार ने प्रशासकीय मंजूरी दी है। सरकार ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 25 लाख 62 हजार 963 रुपए मंजूर किया है। सोमवार को प्रदेश सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया। इसके अनुसार मानसिक रोगियों के अस्पताल के मुख्य क्षेत्र की साफ-सफाई के लिए 16 लाख 72 हजार 851 रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जबकि शौचालय और बाथरूम की साफ-सफाई के लिए 8 लाख 90 हजार 124 रुपए मंजूर किए गए हैं। सरकार ने प्रशासन से कहा है कि स्वच्छता के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद खरीदी समिति की मंजूरी ली जाए।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया शासनादेश
इसके बाद ही चयन किए गए ठेकेदार को काम शुरु करने का आदेश दिया जाए। सरकार ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ठेकेदार को सेवाओं के लिए निश्चित की गई दर बाजार भाव से कम हो। ठेके की प्रक्रिया को पूरा करते समय केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। सरकार ने अस्पताल परिसर की खुली जगहों की स्वच्छता के लिए स्थानीय स्तर पर ठेके पद्धति से ही स्वच्छता सेवा उपलब्ध कराने को कहा है। इसके बारे में क्षेत्रीय स्तर पर ही फैसला करना होगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.