Published On : Fri, Mar 13th, 2020

सभी शासकीय वेतन खातें अब सरकारी बैंकों में करने के सरकार के निर्णय का स्वागत : मोहनीश जबलपुरे

Advertisement

Nagpur: प्रेस रिलीज़ के द्वारा मोहनीश जबलपुरे ने कहा की  महाविकास आघाडी सरकार द्वारा राज्य के सभी सरकारी विभागों !के कर्मचारियों के वेतन खाते अब सरकारी बैंकों में खोले जाने का निर्णय स्वागत योग्य है. इस बारे में सरकार द्वारा जारी शासकीय निर्णय क्रमांक : 2020/प्र.क्र.51/20/कोषा प्रशा-5 से पता चलता है कि वर्तमान सरकार एक्सिस बैंक अकाउंट घोटाले के विषय में कितनी गंभीर थी. सरकार का यह निर्णय मेरे लिए मौलिक जीत है.

निश्चित तौर पर सरकार को इस मामले में दाल में काला नजर आया है. इसलिए ना सिर्फ पुलिसकर्मियों के वेतन खातें, बल्कि सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों के वेतन खाते भी सरकारी बैंकों में ट्रांसफर करने के आदेश जारी कर दिये गये. मैं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का आभारी हूं जिन्होंने इस निर्णय के साथ पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के इस घोटाले के खिलाफ जारी मेरी कानूनी लड़ाई को बल दे दिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.