Published On : Fri, Mar 8th, 2019

चुनाव से पहले महाराष्‍ट्र सरकार का तोहफा, 500 sq फीट तक की प्रॉपर्टी हुई टैक्‍स फ्री

Advertisement

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान में कुछ ही दिन बचे हैं. इससे पहले महाराष्‍ट्र सरकार ने आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. इसके तहत राज्‍य में 500 स्‍क्वायर फीट तक के मकान को प्रॉपर्टी टैक्‍स के दायरे से बाहर कर दिया गया है. यह फैसला शुक्रवार कोमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक में लिया गया.

इसका मतलब यह हुआ कि जिन लोगों के मकान 500 स्‍क्वायर फीट में हैं उन्‍हें अब प्रॉपर्टी टैक्‍स से छुटकारा मिल गया है. सरकार के इस फैसले का सबसे ज्‍यादा फायदा मध्‍यम वर्ग के लोगों को मिलने वाला है.आगामी चुनाव को देखते हुए इसे राज्य सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है.

कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के लिए 1722 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी. इस बजट की रकम में 23 फीसदी मेट्रो और 33 फीसदी रिंग रोड के लिए खर्च करने की योजना है.

कैबिनेट ने हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो के लिए जमीन अधिग्रहण को भी मंजूरी दी.बैठक में कैबिनेट मंत्री गिरिश बापत और प्रकाश मेहता भी मौजूद थे .

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.