Published On : Tue, Feb 27th, 2018

नागपुर की बेटी का नाम सुनकर व्यस्तता के बीच आशिर्वाद देने पहुंचे राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित

Advertisement


नागपुर:
चेन्नई में २५ फ़रवरी को वेंकटेश राजगोपालन के चिरंजीव श्रीनिवासन का मीनोरी राहुल तेलंग की बेटी  के साथ सगाई का कार्यक्रम आयोजित था। चेन्नई निवासी वेंकटेश राजगोपालन एक महीना पहले राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के चेन्नई स्थित निवास स्थान पर मिलकर उन्हें सगाई के कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए उन्हें बताया कि उन्होंने अपने बेटे के लिए नागपुर की युवती कुमारी मीनोरी के साथ रिश्ता तय किया है।

नागपुर की लड़की का नाम सुनते ही राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने ख़ुशी ज़हीर करते हुए नागपुर की लड़की होने की बात पर कहा कि नागपुर की लड़की मेरी बेटी जैसी है। मेरे लिए यह खुशी की  बात है। मैं अवश्य नव दम्पत्ति को आशिर्वाद देने आऊंगा।

25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेन्नई दौरे के दौरान अतिव्यस्त कार्यक्रम होने के बाद भी उन्होंने विवाह समारोह में पहुंचकर वर वधु को आशिर्वाद दिया। सगाई समारोह में आमंत्रित अथितियों ने उनका तालियों से स्वागत करते हुए आश्चर्य व्यक्त किया इस छोटे से कार्यक्रम में केवल नागपुर की बेटी का नाम सुनकर अपनी उपस्तिती दर्शाकर उन्होंने नागपुर के प्रति अपने प्रेम को ज़हिर कर दिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.