नागपुर: चेन्नई में २५ फ़रवरी को वेंकटेश राजगोपालन के चिरंजीव श्रीनिवासन का मीनोरी राहुल तेलंग की बेटी के साथ सगाई का कार्यक्रम आयोजित था। चेन्नई निवासी वेंकटेश राजगोपालन एक महीना पहले राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के चेन्नई स्थित निवास स्थान पर मिलकर उन्हें सगाई के कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए उन्हें बताया कि उन्होंने अपने बेटे के लिए नागपुर की युवती कुमारी मीनोरी के साथ रिश्ता तय किया है।
नागपुर की लड़की का नाम सुनते ही राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने ख़ुशी ज़हीर करते हुए नागपुर की लड़की होने की बात पर कहा कि नागपुर की लड़की मेरी बेटी जैसी है। मेरे लिए यह खुशी की बात है। मैं अवश्य नव दम्पत्ति को आशिर्वाद देने आऊंगा।
25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेन्नई दौरे के दौरान अतिव्यस्त कार्यक्रम होने के बाद भी उन्होंने विवाह समारोह में पहुंचकर वर वधु को आशिर्वाद दिया। सगाई समारोह में आमंत्रित अथितियों ने उनका तालियों से स्वागत करते हुए आश्चर्य व्यक्त किया इस छोटे से कार्यक्रम में केवल नागपुर की बेटी का नाम सुनकर अपनी उपस्तिती दर्शाकर उन्होंने नागपुर के प्रति अपने प्रेम को ज़हिर कर दिया।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




