Published On : Tue, Apr 14th, 2020

कोरोना समस्या के चलते सभी का बिजली बिल माफ़ करे सरकार

Advertisement

राम नेवले ने मुख्यमंत्री और ऊर्जामंत्री से की मांग

नागपुर– कोरोना वायरस के चलते पुरे देश में लॉकडाउन चल रहा है. ऐसे में शहर में रहनेवाले गरीब लोग जैसे कारखाने, दुकानों में और निजी जगहों पर काम करनेवाले कर्मियों पर संकट आ गया है. उनका घर चलाना मुश्किल हो गया है. ऐसे में सरकार की ओर से ऐसे सभी नागरिकों को 3 हजार रुपए महीना और सभी नागरिकों का बिजली का बिल माफ़ किया जाए. इसके साथ ही जो नागरिक बिजली का बिल नहीं भर पाए, उनकी बिजली न काटने की मांग विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के मुख्य संयोजक राम नेवले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और ऊर्जामंत्री व् पालकमंत्री डॉ.नितिन राऊत से की है.

नेवले ने अपने ज्ञापन में मांग की है की ग्रामीण भागों में अतिवृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसलों का नुक्सान हुआ है.144 धारा लागू होने के कारण किसान अपना माल मंडी तक नहीं ले जा पा रहे है. उनके पास इस समय आवक का किसी भी तरह से कोई भी साधन नहीं है.

किसानो का माल खेत में ही खराब हो रहा है. नेवले का कहना है की सरकार सभी सब्जी, भाजी,फल, दूध को शहरी भाग की आवश्यक वस्तु के रूप में घोषित करे. इसके लिए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से पुलिस की नजरों में इसको लाया जाए, जिससे की इन वस्तुओ को मार्केट तक पहुंचने में किसी भी तरह की कोई भी तकलीफ न हो. उन्होंने इसके साथ यह भी मांग की है की शहरी भाग में रहनेवाले नागरिकों के साथ ही ग्रामीण लोगों को भी 3 हजार रुपए महीना दिया जाए और उनका बिजली का बिल माफ़ किया जाए.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.