Published On : Thu, May 26th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

पेट्रोल – डीजल के साथ-साथ घरेलु गैस सिलेंडर की कींमतों को भी कम करे सरकार – एन.वी.सी.सी.

Advertisement

हाल ही में सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कींमतो को आंशिक रूप से कम किया गया है तद्हेतु विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर काॅमर्स के पदाधिकारी मंडल ने सरकार का धन्यवाद दिया।

दि. 24 मई 2022 को एन.वी.सी.सी. के पदाधिकारियों की सभा आयोजित की गई। सभा में चर्चा करते हुये चेंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि कि वर्ष 2022 से लगातार बढ़ती हुई पेटोल की बढ़ती कींमतों के कारण आमजनता का बजट बिगड रहा था। साथ ही डीजल के दामो में वृद्धी होने के कारण माल परिवहन की लागत भी बढ़ती जा रही है। जिससे वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धी होने से मंहगाई भी बढ़ गई है।

ऐसे में सरकार ने पेट्रोल की कींमतों कमी कर आमजनता को आंशिक राहत प्रदान की है। तद्हेतु चेंबर सरकार का हार्दिक अभिनंदन करता है एवं सरकार से आग्रह करता है कि सरकार ने पेट्रोल – डीजल की कींमतों में और रियायत देकर आमजनता को राहत प्रदान करना चाहिये।

इस अवसर पर सभा में चेंबर के सर्वश्री – उपाध्यक्ष – अर्जुनदास आहुजा, फारूकभाई अकबानी, स्वप्निल अहिरकर, सचिव – रामअवतार तोतला, सहसचिव – शब्बार शाकिर राजवंतपाल सिंग तुली, श्री दीपक अग्रवाल एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री हेमंत सारडा उपस्थित थे।

Advertisement

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.