Published On : Tue, Mar 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

फिल्म “काश्मीर फाइल” को महाराष्ट्र में टैक्स फ्री करे सरकारः एन.वी.सी.सी.

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स ने वर्ष 1990 में लाखांे कश्मीरी पंडितो के परिवारों का एक साथ कश्मीर से पलायन पर बनी फिल्म “काश्मीर फाइल“ को महाराष्ट्र राज्य में टैक्स फ्री करने हेतु सरकार को प्रतिवेदन दिया।

प्रतिवेदन द्वारा चेंबर ने कहा कि काश्मीर भारत का अभिन्न अंग है किंतु इस राज्य में रहने वाले हमारे कश्मीर पंडित परिवारों को वर्ष 1990 से पहले तरह-तरह अनेक यातनाएं सहन करनी पड़ी और अनेक तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वे यातनाओं से भयभीत होकर इतने मजबुर हो गये थे कि लाखों कश्मीरी पंडित परिवारों को एक साथ अपना घर, अपनी जन्मभूमि व कर्मभूमि को छोड़ना पड़ा था। जो कि भारत देश के लिये बहुत दुखदायक घटना थी। इसकी जानकारी देश में अधिकांश नागरिकों को अभी तक नहीं है। इन कश्मीरी पंडितों के परिवार अब तक उन दर्दनाक यादों से उबर नहीं पाये और न ही अपने घर लौट पाये।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस फिल्म में निर्माता ने इन कश्मीरी पंडितों के दर्दनाक इतिहास को बहुत ही अच्छी तरह से कहानी में पिरोकर फिल्म बनायी है। महाराष्ट्र में भी इन कश्मीरी पंडितों के इस दर्दनाक इतिहास को जानना चाहिये कि इन्होंने कैसे-कैसे दर्द और यातनांए सही जिसके कारण उन्हे इतनी बड़ी तादाद में एक साथ अपना घर छोडकर पलायन करने के लिये मजबुर होना पड़ा और शरणार्थीओं की तरह जीवनयापन करना पड़ा। अतः सरकार ने महाराष्ट्र राज्य में इस फिल्म को टैक्स फ्री करना चाहिये। ताकि हर नागरिक इस फिल्म को देख सके और अपने कश्मीरी भाईयों के जीवन दर्द और वास्तविकता को समझ कर सहानुभूति ¬प्रकट कर सके।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने दी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.