Published On : Thu, Mar 29th, 2018

न्यायपालिका में सरकारी हस्तक्षेप?

Advertisement


नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश श्री दीपक मिश्रा के विरुद्ध महाभियोग की सुगबुगाहट के बीच, न्यायपालिका में अनावश्यक/असंवैधानिक सरकारी हस्तक्षेप के गंभीर आरोप के भी सामने आने से इस आरोप की पुनः पुष्टि हो गई कि न्यायपालिका में सबकुछ ठीकठाक नहीं है।

सर्वोच्चन्यायलाय के दूसरे नम्बर के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति चेलमेश्वर ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिख कर मांग की है कि विभिन्न अदालतों में जजों की नियुक्ति में सरकार के सीधे हस्तक्षेप पर सर्वोच्चन्यायलाय की पूरी कोर्ट सुनवाई करे।

21 मार्च को लिखे अपने पत्र की प्रति न्यायमूर्ति चेलमेश्वर ने सर्वोच्चन्यायलाय के अन्य 22 न्यायाधीशों को भी अग्रसारित की है।

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

न्यायमूर्ति चेलमेश्वर ने आरोप लगाया है कि जजों की नियुक्ति संबंधी सर्वोच्चन्यायलाय कॉलेजियम की अनुशंसाओं को केंद्र सरकार अपनी पसंद/नापसंद के आधार पर स्वीकृत/अस्वीकृत करती आ रही है।ऐसे भी दृष्टांत हैं जब कॉलेजियम द्वारा दोबारा अनुशंसित नाम को भी सरकार ने अस्वीकार कर दिया।जबकि, संवैधानिक प्रावधान के अनुसार दोबारा भेजे गए नाम को सरकार द्वारा स्वीकार करना अनिवार्य है।

कुछ अन्य उदाहरण देते हुए न्यायमूर्ति चेलमेश्वर ने मुख्य न्यायाधीश श्री मिश्रा से मांग की है कि विषय की गंभीरता को देखते हुए, सर्वोच्चन्यायलाय की पूरी कोर्ट इस पर विचार कर फैसला करे।

Advertisement

जाहिर है कि पिछले दिनों सर्वोच्चन्यायलाय के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य न्यायाधीश श्री मिश्रा के खिलाफ जो आरोप लगाए थे, उसकी तपिश अभी मौजूद है।

Advertisement
नागपुर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप #nagpurnews #crime #newsupdate #dushkram

नागपुर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप #nagpurnews #crime...

महिला शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल #nagpurnews #crime #blackmailing

महिला शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल #nagpurnews #crime...

कोचिंग क्लासेस की सुरक्षा जांच की मांग #nagpurnews #coachingclasses #newsupdate #maharashtranews

कोचिंग क्लासेस की सुरक्षा जांच की मांग #nagpurnews #coachingclasses #newsupdate #maharashtranews

नागपुर में ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी #nagpurnews #crime #drugs #newsupdate

नागपुर में ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी #nagpurnews #crime #drugs...

नागपुर के प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा #nagpurnews #accident #flyover #newsupdate

नागपुर के प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा #nagpurnews #accident #flyover...

मतदाता सूची अद्यतन करने का विशेष अभियान #nagpurnews #matdatasuchi #newsupdate #news

मतदाता सूची अद्यतन करने का विशेष अभियान #nagpurnews #matdatasuchi #newsupdate #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges