Published On : Wed, Mar 4th, 2015

गोंदिया : बुलेट ट्रेन के लिए आम आदमी पर सरकार ने लगाए भारी भरकम टैक्स – वि. अग्रवाल

Advertisement

Gopaldas agrwal
गोंदिया। विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयासों से विधायक निधी अंतर्गत ग्राम दासगांव खुर्द में 10 लाख रू. लागत से मंजूर दासगांव-बिरसीमार्ग डांबरीकरण बांधकाम तथा ग्राम बिरसोला में 10 लाख रू. लागत से मंजूर बिरसोला-भाद्याटोला मार्ग डांबरीकरण बांधकाम का भूमिपूजन विधायक गोपालदास अग्रवाल के हांथों पं.स. सभा पती कौषल्याबाई बोपचे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.

इस अवसर पर विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजप सरकार का असली चेहरा दिखाई देने लगा है. अंतर्रराष्ट्रिय बाजारों में पेट्रोल के दाम 150 डालर प्रति ड्रम से 50 डालर प्रति ड्रम यानी एक तिहाई हो गये. लेकिन केन्द्र की भाजप सरकार ने पेट्रोल के दाम मात्र 8-10 रू. प्रति लिटर 4-5 किश्तों में घटाये. वहीं कच्चे तेल का 8-10 डालर का भाव बढते ही 3/- रू. प्रति लिटर के दाम फिरसे बढाकर आम नागरिक के जेब में बोझा डालने का काम किया. रेलवे का माल भाडा बढा दिया, सर्विस टैक्स बढा दिया, जिससे आनेवाले 1-2 माह में हर आवश्यक वस्तूओं की किमंत में बढौतरी होगी. चाहे बिजली हो या पेट्रोल, चाहे सब्जी हो या अनाज, और तो और आम आदमी के मोबाईल फोन के बील पर लगनेवाले सर्विस टैक्स को भी केन्द्र सरकार ने बढा दिया और यह पैसा किसके लिए जमा हो रहा है.

अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन चलाने के लिए सरकार इस माध्यम से धन की व्यवस्था कर रही है. इस बुलेट ट्रेन में कौन चलेगें? क्या इस देश के गरीब-मध्यम वर्गीय लोग इस बुलेट ट्रेन में चलेगें. 8 घंटे के मुंबई-अहमदाबाद के ट्रेन सफर को 3 घंटे में पूरा करने की जल्दी क्या इस देश के गरीब और मध्यमवर्ग के आम आदमी को है? फिर भी इस बुलेट ट्रेन को चलाने के लिए आम आद मी टैक्स के रूप में सरकार को भारी भरकम राशी अदा करने के लिए मजबूर हो गया है. बजट में भाजपा की सरकार ने किसानों को कुछ नही दिया लेकिन जो 200/- रू. क्विंटल का बोनस कांग्रेस की सरकार दे रही थी वो भी भाजपा की सरकार को गवारा नही हुआ और कुर्सी में बैठते ही सरकार ने ये बोनस राशी देने पर रोक लगादी. ऐसी जनविरोधी सरकार को हम सबको मिलकर सबक सिखाना होगा. ऐसे उद्गार विधायक गोपालदास अग्रवाल ने व्यक्त किये.

इस दौरान प्रमुख रूप से पं.स. सभापति कौशल्याबाई बोपचे, जि.प. सदस्य रूद्रसेन खांडेकर, रमेश लिल्हारे, पूर्व जि.प. सदस्य देवेन्द्र मानकर, उपसभापति चमन बिसेन, पं.स. सदस्य विद्या भालाधरे, लक्ष्मीबाई रहांगडाले, बंडू शेन्डे, लोकचंद दंदरे, पूर्व पं.स. सदस्य बबीता देवाधारी, पूर्व कृ.उ.बा.स. सभापति धनंजय तुरकर, संचालक आनंदतुरकर, आशीष चैहान, ग्रामदासगांव खुर्दगोपीताई गजभिये, ग्राम बिरसी सरपंच ममता पाचे, दासगांव बुर्ज सरपंच कविता मेश्राम, सतीश कोल्हे, दिलीप मिश्रा, रामभरोस बिसेन, नागोराव सहारे, लक्ष्मीकांत कोल्हे, रानू नशीने, कुंदा दाते, मंगलदास कोल्हे, मिना बावनकर, अनिताडहाट, सुनिता कोल्हे, सुर्यभान चौहान, दिनेश दुधबुरे, तुलसीदास गजभिये, दिनेश बोपचे, पृथ्वीराज बर्वे, ग्राम बिरसोला सरपंच राजकुमार जमरे, उपसरपंच राजेश देवाधारी, पूर्व सरपंच कांतीबाई पाचे, कपूरचंद पाचे, रामभगत पाचे, कैलाश देवाधारी आदी उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.