Published On : Fri, Jan 24th, 2020

गरीबों को घर बनाना होगा आसान- सुनील केदार

Advertisement

नागपुर: कैबिनेट मंत्री व वर्धा जिले के पालक मंत्री सुनील केदार ने कहा कि भविष्य में गरीबों को घर बनाना आसान होगा. वेकोलि द्वारा किये जा रहे उम्दा रेत उत्पादन के चलते बाजार से कम सरकारी दाम पर लोगों रेत उपलब्ध होगी. जिला परिषद के सभा कक्ष में हुई बैठक में वेकोलि व जिला परिषद के बीच उक्त अनुबंध को लेकर चर्चा हुई. इसके अनुसार नागपुर क्षेत्रान्तर्गत भविष्य में ग्रामीणों व गरीब परिवारों को मकान आदि निर्माण के लिए सरकारी दाम पर रेत उपलब्ध हो सकेगी.

आयेगा कम खचर्
ग्रामीण व गरीबों को मकान निर्माण में कम खर्चा आयेगा. साथ ही जिला परिषद के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व भी आयेगा. बैठक में वेकोलि द्वारा निर्मित कोल नीर (मिनिरल वॉटर) की आपूर्ति (सप्लाई) जिला परिषद में किये जाने पर भी चर्चा हुई. उक्त दोनों ही मुद्दों पर मंत्री की अनुशंसा अनुसार यह निर्धारित किया गया कि अनुबंध से पूर्व वेकोलि एवं जिला परिषद की टीम द्वारा संयुक्त रूप से दोनों ही प्लांटों (संयत्रों) का निरीक्षण पश्चात अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चत की जायेगी.

आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में नागपुर जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि बर्वे, उपाध्यक्ष मनोहर कुंभारे, केंद्रीय सलाहकार अनुबंध श्रम (ठेका मजदूर) मण्डल सदस्य शिवकुमार यादव, वेकोलि नागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक डी.एम.गोखले, उपमुख्य कार्यपालक अधिकारी जखलेकर, जिला परिषद सदस्य तथा सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.