नागपुर: सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए सक्षम बनान के मकसद से काम करना शुरू कर दिया है। अब ड्रिप के लिए 10 प्रतिशत अनुदान में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय सरकार ने लिया है। खास बात यह है कि इस अनुदान के लिए ऑन लाइन आवेदन की अवधि भी बढ़ा दी गई है।
जिला कृषि अधीक्षक एम.बी. शेंडे ने बताया कि पहले ऑर्चर्ड (बगीचों) के किसानों को 45 प्रतिशत अनुदान मिलता था साथ ही अन्य किसानों को 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाता था। लेकिन इस अनुदान को दोनों श्रेणियों के लिए 10 प्रतिशत बढ़ाते हुए बगीचे के ड्रिप के लिए 55 प्रतिशत और आम खेती के लिए 45 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। इसके लिए ऑन लाइन आवेदन की अवधि को भी बढ़ाया गया है। पहले यह आवेदन डेढ़ महीने के लिए होता था, जो अब आठ महीनों तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अब किसान ड्रिप सिंचाई के अनुदान के लिए 1 मई से 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बना बाइक चोर, आरोपी गिरफ्तार ...#nagpurnews
सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी के घर में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews...
गौरक्षण आश्रम के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर चोरी ...#maharashtranews #vidarbhanews...
इथेनॉल विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम #nagpurnews #ethenol #nitingadkari #bjp #cybercrime #latestnews
स्मार्ट मीटर मुद्दे पर शिवसेना का ज्ञापन ... #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews #newsupdate
नागपुर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #RailwayNews #NagpurRailwayStation #TrainAccident #news




