सौंसर-केंद्र और राज्य सरकार दिव्यांगो के सर्वागीण विकास के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही हैं ,अब दिव्यांग मजबूर नही मजबूत है,दिव्यांग आत्मनिर्भर हो रहे हैं, दिव्यांगो को उनके अधिकारो का लाभ दिलाने में सामाजिक संस्थाओं की अहम भूमिका है, यह बात पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेत्री अर्चना चिटनीस ने ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान के कार्यालय में सौजन्य भेंट के दौरान कही।
श्रीमति चिटनीस संस्था प्रमुख श्यामराव धवले के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने 2 दिवसीय दौरे सौंसर आयी हुई थी। संस्था के विजय धवले ने संस्था द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के साथ लॉकडाउन में संस्था द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी उन्हें दी।
श्रीमति चिटनीस ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा कर हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर संस्था समन्यवक पंकज शर्मा,प्रकाश गौरखेड़े,राजेंद्र भक्ते, शालिक गोहत्रे प्रमुखता से उपस्थित थे।
अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...
टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra
स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews
बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha
बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews








