Published On : Mon, Sep 23rd, 2019

कोराडी मंदिर के विकास कामों की राज्यपाल पुरोहित ने की तारीफ़

Advertisement

पालकमंत्री बावनकुले के साथ हो रहे कार्यो को देखा

नागपुर– कोराडी स्थित महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर में तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेट दी और माता के दर्शन किए. मंदिर परिसर में शुरू विकास कामो को भी उन्होंने देखा. इस दौरान पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने राज्यपाल को कोराडी मंदिर के विकास कामों की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने चल रहे विकास कार्यो की तारीफ़ भी की. इस दौरान मंदिर के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश शर्मा ,सचिव केशवराव फुलझेले और अन्य लोग मौजूद थे.

श्री महालक्ष्मी जगदंबा देवी मंदिर 24 से लेकर 27 सितम्बर के दौरान दर्शन के लिए बंद रखने का निर्णय मंडल की ओर से लिया गया है.भक्त गर्भगृह से देवी के दर्शन नहीं ले सकते. नवरात्र होने के कारण मंदिर और परिसर की स्वच्छता करने के लिए मंदिर के मंडल के सदस्यों ने यह निर्णय लिया है. यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश शर्मा ने दी है. इससे पहले 4 अप्रैल से लेकर 9 अक्टूबर 2018 के दौरान निर्माणकार्य के लिए मंदिर बंद रखा गया था. आनेवाले 29 सितम्बर से नवरात्र की शुरुवात हो रही है. मंदिर और परिसर का विकास भी शुरू है. विकास कामो का सामान जगहों जगहों पर मौजूद होने के कारण भक्तो को परेशानी न हो इसलिए यह निर्णय लिया गया है.

नवरात्र में देवी के दर्शन के लिए लाखो लोग पहुंचते है.अनेक लोग परिसर में आराम और निवास भी करते है. 24 घंटे यहांपर भीड़ मौजूद रहती है. जिसके कारण निर्माणकार्य के लिए रखे गए सामान से किसी को नुकसान और चोट न पहुंचे.इसके लिए सभी सामान इकठ्ठा कर नवरात्र से पहले एक साइड में किया जाएगा. 28 सितम्बर को सुबह महापूजा होने के बाद 10 बजे मंदिर और गर्भगृह भक्तो के दर्शन के लिए खुला किया जाएगा. स्वच्छता, सुरक्षा, पार्किंग और यात्रा के दौरान भक्तो को सुचारु रूप से दर्शन हो इसका ध्यान रखने का मानस मंदिर मंडल का है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.