Published On : Mon, Sep 30th, 2019

गोपालदास (Gopal Das) शरीर से कांग्रेस के साथ थे लेकिन उनका मन था भाजपा के साथ – मुख्यमंत्री

Advertisement

गोंदिया के कांग्रेस विधायक समेत अन्य कांग्रेस, राष्ट्रवादी नेता हुए भाजपा में शामिल

नागपुर – गोंदिया के कांग्रेस (Congress) के विधायक गोपालदास अग्रवाल (MLA Gopaldas Agrawal) ने सोमवार 30 सितम्बर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) की मौजूदगी में भाजपा पार्टी में प्रवेश किया .इस समय गोंदिया के अन्य कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी भाजपा में प्रवेश किया . इस दौरान ऊर्जामंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekar Bawankule), सार्वजानिक बांधकाम व् वनमंत्री परिणय फुके, विधायक सुधाकर कोहले, सुधाकर देशमुख समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इस दौरान सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की गोपालदास का शरीर भले ही कांग्रेस में था लेकिन वे मनसे भाजपा (BJP) में ही थे.

भाजपा में आने के लिए और भी लोगों की इच्छा है. 2014 के चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए कुछ परेशानियां हो रही थी. उस दौरान गोपालदास ने कहा था की हमें गर्व है की विदर्भ से कोई मुख्यमंत्री बना है और वे भाजपा को सहयोग करने के लिए तैयार है. उसके बाद हमने गोपालदास (GopalDas) को लोकलेखा समिति का अध्यक्ष बनाया और इस समिति के माध्यम से तैयार हुई रिपोर्ट काफी विस्फोटक थी और इसके माध्यम से पिछली सरकार में हुए भ्रस्टाचार सामने आया. उन्होंने कहा की भाजपा के विधायक कभी भी गोंदिया से नहीं जीते थे.

लेकिन इस बार वे जीतेंगे . उन्होंने कहा की अगर किसी विरोधी पार्टी के विधायक ने सबसे ज्यादा कार्य अपने क्षेत्र में किया होगा तो वे गोपालदास ही है.गोपालदास जनता के बीच रहनेवाला, जनता के नेता है. उन्होंने कहा की शिवसेना के साथ युति हो चुकी है. इसके साथ ही आरपीआई और अन्य दल भी गठबंधन में है.

Advertisement

इस दौरान गोपालदास ने कहा की यह एक ऐतिहासिक क्षण है. जो परिवर्तन की ओर ले जा रहा है , यह परिवर्तन क्यों आया है . पिछले 5 वर्षो के देवेंद्र फडणवीस के प्रेम और सम्मान के कारण मैंने समर्थन किया है. उन्होंने कहा की वे अब भाजपा में शामिल होकर ताकत और ईमानदारी से पार्टी को और विदर्भ को मजबूत करेंगे . गोपालदास ने आगे कहा की प्रधानमंत्री मोदी देश के बाहर भी भारत का नाम रोशन कर रहे है. पार्टी को अमित शाह जैसे नेता का नेतृत्व मिला है. उन्होंने कहा की उन्होंने मुख्यमंत्री फडणवीस से कहा की अगर वे अगले 5 साल रहेंगे तो वे भाजपा में शामिल होंगे . उन्होंने कहा की गोंदिया में विकास कार्य मुख्यमंत्री फडणवीस के कारण ही संभव हो पाया है. उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री और उनके पारिवारिक के संबंध पिछले 25 सालो से है.

इस दौरान सार्वजानिक बांधकाम व् वनमंत्री परिणय फुके ने गोपालदास अग्रवाल का भाजपा में प्रवेश को लेकर स्वागत किया है. उन्होंने कहा की सभी मिलकर अब पार्टी के लिए कार्य करे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.