Published On : Fri, Mar 24th, 2017

पुलिस संरक्षण में हिंगणा में गुण्डों ने मचा रखा है आतंक

Advertisement

Crime
नागपुर :
शहर के हिंगणा थाने की जद में दो गुण्डों ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। हिंगणा थाने में बार-बार इन गुण्डों की शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस इन गुण्डों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस वजह से क्षेत्र के नागरिकों में आक्रोश है और पुलिस के रवैये को देखते हुए लोग मानने लगे हैं कि ये गुण्डे पुलिस के संरक्षण में ही आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं। हिंगणा के लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने तुरंत इन गुण्डों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो फिर जनाक्रोश भड़क सकता है।

नागपुर टुडे से बातचीत करते हुए हिंगणा क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि हिंगणा एमआईडीसी स्थित दि यूनिक हाउसिंग सोसाइटी परिसर में गुडडू शर्मा एवं शंकर शर्मा नामक दो मवालियों ने आतंक फैला रखा है। परिसर में दिन भर शराब पीकर लोगों को परेशान करना, महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट करना, जुआं खेलना जैसे इन दोनों की दिनचर्या है। इन दोनों की मनमानी का यदि किसी ने विरोध किया तो ये उसके पीछे तलवार लेकर दौड़ते हैं। कई बार यहाँ के नागरिकों ने हिंगणा थाने में इन दोनों असामाजिक प्रवृति वाले युवाओं की शिकायत की, लेकिन पुलिस इन दोनों पर पता नहीं क्यों मेहरबानी दिखाते हुए थोड़ी देर में उन्हें क्लीन चिट दे देती है। जान लेने के उद्देश्य से भी इन दोनों ने कई बार लोगों पर हमले किये लेकिन पुलिस को लगता है कि जान ली तो नहीं न, इसलिए उन्हें छोड़ दिया जाता है।

हद तो तब हुई कि जब वाड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच और हिंगणा के नगरसेवक भी हिंगणा थाने जाकर दोनों शर्मा गुण्डों पर कार्रवाई की मांग करने लगे तो पुलिस वालों ने उन्हें बैरंग लौटा दिया।

नागरिकों की ओर से गर्जना जनक्रांति संगठन की अध्यक्ष अर्चना भोयर ने मांग की है कि तुरंत हिंगणा थाने के लापरवाह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया जाए और गुडडू और शंकर शर्मा नामक दोनों गुण्डे प्रवृति के इन युवाओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए नहीं तो क्षेत्र के लोगों के आक्रोश को नियंत्रित करने में प्रशासन को मुश्किल पेश आएगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.