Published On : Thu, Feb 11th, 2021

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीणजी खंडेलवाल द्वारा चेंबर को सदिच्छा भेंट

Advertisement

दि. 10 फरवरी 2021 को कन्फडरेशन आॅफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतियाजी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीणजी खंडेलवाल ने चेंबर के पदाधिकारियों को सदिच्छा भेंट दी।

चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया ने श्री बी.सी. भरतियाजी एवं श्री प्रवीणजी खंडेलवाल का पुष्पगुच्छ, शाॅल, दुपट्टा एवं नारियल देकर स्वागत-सत्कार किया। श्री अश्विन मेहाड़िया ने उनको चेंबर की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों के डिजिटलाइजेशन पर जोर दिया जा रहा है। वर्तमान में व्यापारी समुदाय जी.एस.टी. के अनुपालन में हो रही परेशानियों से उबर नहीं पा रहा है। सरकार ने करों के अनुपालन संबंधी हो रही परेशानियो का संज्ञान लेते हुये व्यापारी वर्ग को राहत देना चाहिये।

श्री प्रवीणजी खंडेलवाल ने कहा कि गत कई वर्षो से लगातार व्यापार करने के परंपरागत तरीकों में बहुत सारे आधुनिक बदलाव आये है। व्यापार में पांरपारिक साधनों के साथ-साथ डिजीटल माध्यमों का उपयोग भी बहुत बढ़ गया है तथा आने वाले समय में भी बहुत अधिक बदलाव होंगे। अतः व्यापारियों ने व्यापार करने के लिये तथा बाजार प्रतिस्पर्धा में स्वंय को बनाये रखने हेेतु पारंपारिक साधनों के साथ-साथ आधुनिक तकनीक एवं डिजीटल माध्यमों को अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिये। ताकि व्यापारी ग्राहकों एवं सरकारी तंत्र के साथ समन्वय स्थापित कर अपने व्यापार में वृद्धि कर सके।

Advertisement

इस अवसर पर चेंबर के सर्वश्री – अध्यक्ष – अश्विन मेहाड़िया – उपाध्यक्ष – अर्जुनदास आहुजा, फारूखभाई अकबानी, सचिव – रामअवतार तोतला, कोषाध्यक्ष – सचिन पुनियानी, सहसचिव – शब्बार शाकिर, स्वप्निल अहिरकर उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव श्री रामअवतार तोतला ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.