Published On : Fri, Dec 2nd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

पावर प्लांट यार्ड परिसर से 1.93 लाख का माल चोरी

Advertisement

नागपुर: कोराडी पुलिस थाना अंतर्गत पावर प्लांट यार्ड परिसर से अज्ञात चोरों ने सेंध छगाकर करीब 193715 रुपए कीमत के आयरन रोलर के करीब 215 नग चोरी कर लिए हैं।

इस घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस अधिकारियों से की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को अज्ञात चोर कोराडी परिसर के 660 पावर प्लांट के यार्ड में दाखिल हुए और सेंध लगाकर वहां रखी कन्वेयर आइडिएलआई पाइप (आयरन रोलर) के करीब 215 नग चोरी कर लिए।

सुबह चोरी होने की बात का पता चलते ही आईएसजीईसी हेवी इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी के स्टोर कीपर फरियादी प्रशांत कुमार नकुल चरण बेहरा (49) लवरेज ग्रीन, इमारत नंबर 49, निवासी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.