Published On : Fri, Nov 18th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

खिलौने दान उपक्रम को अच्छा प्रतिसाद

Advertisement

स्कूली बच्चों को खिलौने वितरित
बालदिवस : नन्हें मुन्नों ने किया पालकों के साथ मेट्रो सफर

नागपुर: बालदिवस के अवसर पर सोमवार को नन्हें – मुन्ने बच्चों ने पालकों के साथ मेट्रो सफर का आनंद लिया। इनके अलावा मूक – बधिर विद्यालय व किड्स स्कूल के बच्चों ने मेट्रो यात्रा की। यात्रा के दौरान बच्चों की किलकारियां कोच में गूंजती रही। पं. बच्छराज विद्यालय और नरेंद्रनगर स्थित विद्यालय के करीब १५० बच्चों ने जीरो माइल फ्रीडम पार्क से खापरी स्टेशन तथा वापसी में जीरो माइल तक यात्रा की। स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई गई साइकिलें चलाकर बच्चों ने ख़ुशी का इजहार किया। उल्लेखनीय है , कि मूक बधिर विद्यालय के बच्चों ने पहली बार मेट्रो ट्रेन में यात्रा की। बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पालक और शिक्षकगण यात्रा में शामिल थे।

महामेट्रो की ओर से बाल दिवस निमित्त गत वर्ष देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम जीरो माइल स्टेशन पर आयोजित किया गया था। इस वर्ष बच्चों को मेट्रो सफर कराया गया बालक दिन निमित्त महामेट्रो की ओर से कमजोरवर्ग के बच्चों के लिए विविध मेट्रो स्टेशनों पर खिलौने दान उपक्रम चलाया गया। एक सप्ताह की अवधि के लिए रखे गए खिलौने दान बक्से में मेट्रो यात्रियों ने सक्रीय सहयोग किया। विविध प्रकार के खिलौने के १० बक्से भर चुके समाजोपयोगी उपक्रम के तहत बच्चों को खिलौने वितरित किए जाएंगे।

Advertisement

उल्लेखनीय है , कि दीपावली पर्व के दौरान कपडे और सामग्री दान उपक्रम महामेट्रो की ओर से चलाया गया था। इस कार्य में नागरिकों की और से अच्छा प्रतिसाद मिला था। इसी तारतम्य में ‘ खिलौने दान ‘ का आयोजन बालक दिन के निमित्त किया गया था। खिलौने सोनूताई अग्निहोत्री कर्ण बधिर स्कूल के बच्चों को मेट्रो के अधिकारियों ने वितरित किए।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.