Published On : Sun, Mar 13th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

अच्छी खबर :गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट शुरू

Advertisement

तेलंगाना महाराष्ट्र मध्यप्रदेश का सीधा संपर्क जुड़ा , फ्लाईबिग ने शुरू की गोंदिया हैदराबाद इंदौर विमान सेवा

गोंदिया जिले के इतिहास में आज एक उपलब्धि दर्ज हो गई। गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट से रविवार की दोपहर हैदराबाद के लिए बहुप्रतीक्षित कमर्शियल फ्लाइट ने उड़ान भरी। छोटे और मंझोले शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के लिए ‘ उड़े देश का आम नागरिक ‘ (उड़ान ) स्कीम के तहत लोगों को सस्ती दरों पर हवाई यात्रा का मौका मिले इसी मकसद से इंदौर गोंदिया हैदराबा
द तथा हैदराबाद गोंदिया इंदौर रूट को शामिल किया गया है जिसके लिए रविवार 13 मार्च से 2 फ्लाइट शुरू होने पर तेलंगाना- महाराष्ट्र- मध्यप्रदेश का सीधा कनेक्शन जुड़ चुका है , इस बहुप्रतीक्षित उड़ान सेवा का संचालन फ्लाईबिग ने किया है।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गौरतलब है कि गोंदिया के भविष्य का विचार करते हुए तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने 2005 में ब्रिटिश कालीन विमानातल को नया आधुनिक स्वरूप प्रदान करते बिरसी एयरपोर्ट की स्थापना शुरू की।

लगभग 800 करोड़ की लागत से बने 2290 मीटर के रनिंग ट्रेक के इस विमानतल को आधुनिक एयरपोर्ट का दर्जा मिला लेकिन बावजूद इसके यहां से कोई कमर्शियल फ्लाइट नहीं थी जिसका संज्ञान लेते हुए भाजपा सांसद सुनील मेंढे तथा सांसद अशोक नेते ने इस दिशा में सतत प्रयास शुरू किए और आज उनकी उम्मीदों को पंख लग गए और सांसद सुनील मेंढे तथा जिलाधिकारी नयना गुंडे ने झंडी दिखाकर विमान को रवाना किया।
पहले दिन 72 सीटर विमान में 71 यात्री रवाना हुए, शुरुआत के हिसाब से यह संख्या काफी अच्छी बताई जा रही है। 14 मार्च सोमवार से यह विमान समय से ही चलेगा ।

Advertisement

यह 72 सीटर ART विमान हर दिन सुबह 6:20 को हैदराबाद से गोंदिया के लिए रवाना होगा तथा 8:15 को गोंदिया एयरपोर्ट पहुंचेगा और 8:35 बजे इंदौर के लिए उड़ेगा तथा 10:00 बजे फ्लाइट इंदौर पहुंचेगी।

उसी प्रकार दूसरी फ्लाइट (प्रतिदिन) इंदौर से सुबह 10:20 बजे गोंदिया के लिए उड़ान भरेंगी , 11:45 बजे बिरसी एयरपोर्ट पहुंचेगी तथा 12.05 को हैदराबाद के लिए वह रवाना होगी और दोपहर 1:50 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचेगी।

आने वाले वक्त में गोंदिया को सभी मेट्रो शहरों से जोड़ा जाएगा और बिरसी एयरपोर्ट से कार्गो विमान सेवा भी शुरू होगी।

इस खुशी के मौके पर सांसद सुनील मेंढे के समर्थकों ने गोंदिया के रेस्ट हाउस से सुबह 8 बजे बिरसी एयरपोर्ट के लिए बाइक रैली निकाली जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं विशेष वेशभूषा के साथ पगड़ी धारण कर शामिल हुई तथा यात्रियों और अतिथियों के स्वागत के लिए बिरसी एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

देश में 65 नए हवाई अड्डे बने , 405 नए रूट्स- सिंधिया
मध्यप्रदेश के इंदौर से रविवार को फ्लाइट के वर्चुअल उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- 1940 में गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट की स्थापना हुई , महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तहत यह मामला 1988 में आया और 2005 में एक अत्याधुनिक एयरपोर्ट की स्थापना तत्कालीन उड्डयन मंत्री सांसद प्रफुल्ल पटेल के द्वारा शुरू की गई ‌, मैं उनको साधुवाद देता हूं।

भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और विचारधारा है कि आने वाले 2024- 25 तक देश में 100 हवाई अड्डे बने ओर 1000 नए रूट चयनित होने चाहिए ? मुझे यह सूचित करते हर्ष हो रहा है कि उस टार्गेट में से 65 नए हवाई अड्डे स्थापित हो चुके हैं और 405 नए रूट्स उड़ान योजना अंतर्गत मंजूर हो चुके हैं और हम देश के विकास पथ पर अग्रसर होकर आगे बढ़ रहे हैं।

इस फ्लाइट सेवा से गोंदिया जिले के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा नागझिरा अभयारण्य, नवेगांव बांध नेशनल पार्क सहित मध्य प्रदेश के कान्हा केसरी के भ्रमण हेतु बड़े पैमाने पर सैलानी पहुंचेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल शुभारंभ करते कहा- मी महाराष्ट्राचे गोंदिया चा जवाई आहे , मेरी ससुराल गोंदिया की है इसलिए मेरे लिए यह उड़ान खास है इसके लिए मैं सबका तहेदिल से अभिनंदन करता हूं और गोंदिया वालों की ओर से बधाई देता हूं , इस अवसर पर मंच पर आसीन फ्लाईबिग के सीईओ संजय मांडवीया उपस्थित थे।

गोंदिया में आयोजित इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथि के रूप में सांसद सुनील मेंढे , सांसद अशोक नेते , सांसद ढालसिंह बिसेन (बालाघाट ), विधायक विनोद अग्रवाल , विजय रहांगडाले , उड्डयन मंत्रालय की संयुक्त सचिव उषा पारी , जिलाधिकारी नयना गुंडे , फ्लाईबिग के ऑपरेशन हेड रतन आंभोरे , कैप्टन रंधावा , भाजपा जिलाध्यक्ष केशवराव मानकर , पूर्व विधायक रमेशभाऊ कुथे , हेमंत पटेल , गोपालदास अग्रवाल , पूर्व नगराध्यक्ष अशोकराव इंगले , बिरसी एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी सदस्य गजेंद्र फुंडे तथा डॉ प्रशांत कटरे , जि प सदस्य संजय टेंभरे , पंकज राहंगडाले आदि उपस्थित थे।

इस मौके पर सांसद सुनील मेंढे ने अपने समायोजित विचार व्यक्त किए।

रवि आर्य

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

संविधान चौक पर युवाओं का महासैलाब! कई समर्थक हिरासत में, लेकिन जोश बरकरार!

संविधान चौक पर युवाओं का महासैलाब! कई समर्थक हिरासत में, लेकिन जोश...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | #topnews #maharashtranews #vidarbhanews  #nagpurnews #news

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | #topnews #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate

CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV #TheftCase #PoliceAction

CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV...

नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student  #NewsUpdate #Investigation

नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student #NewsUpdate #Investigation

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges