Published On : Tue, Mar 19th, 2019

गोंदिया : पहले दिन 20 उम्मीदवारों ने उठाए 47 नामांकन पत्र

Advertisement

एक ने भी दाखिल नहीं किया पर्चा

गोंदिया: गोंदिया-भंडारा संसदीय क्षेत्र के लिए 11 अप्रेल को होनेवाले मतदान का चुनावी बिगुल बज चुका है। सोमवार 18 मार्च से अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

पहले दिन 20 उम्मीदवारों ने 47 नामांकन पत्र उठाए लेकिन एक ने भी नामांकन पत्र प्रस्तुत नही किया।

जिन इच्छुकों ने नामांकन पत्र उठाए है, उनमें रामविलास शोभेलाल मस्करे (गोंदिया स्वतंत्र बेरोजगार पार्टी)- 4 आवेदन, दिवाकर जर्नादन माने (भाजपा) से 2 , शेखर सूर्यभान गभणे (निर्दलीय) – 2 , जगदीश तुकाराम बोपचे (निर्दलीय)-1, टेकचंद सालिकराम बघेले (निर्दलीय)- 1, सुहास अनिल फुंडे (निर्दलीय)- 1, कारू नागोजी नान्हे (वंचित बहुजन आघाड़ी पार्टी )- 4, डॉ. मुकेश पुडके (निर्दलीय)- 4, भारिप से विलास जियालाल – 2, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से सुरेश रामजी भोवते – 2, राजेंद्र सहसराम पटले (भाजपा) – 4, देवानंद रामेश्‍वर गजभिये (निर्दलीय)-4, ओमेश्‍वर कानुजी वासनिक (भाजपा) – 4, बसपा से नितिनकुमार प्रल्हाद राऊत – 2, बहुजन मुक्ति पार्टी से अभय तेवा रंगारी – 2, राजू राम निवार्ण (निर्दलीय) – 2, मुनेश्‍वर दौलत काटेखाए ने 2, वीरेंद्रकुमार कस्तुरचंद जायसवाल (निर्दलीय) 1, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से तारका देविदास निपाने -2 तथा नितीन पुंडलीक तुमाने (निर्दलीय)- 1 का समावेश है।

Advertisement

इस तरह पहले ही दिन कुल 47 नामांकन पत्र इच्छुक संभावित उम्मीदवारों ने प्राप्त किए है। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथी 25 मार्च निर्धारित की गई है। 26 मार्च को नामांकन पत्र की जांच (स्कूटनी) की जायेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथी 28 मार्च है।

चुनाव प्रचार का भोंपू 48 घंटे पूर्व समाप्त हो जायेगा तथा उम्मीदवारों को घर-घर जाकर दस्तक देने होगी। गुरूवार 11 अप्रैल को वोट डाले जायेगे तथा 23 मई को परिणाम घोषित होंगे।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.