Published On : Tue, Aug 6th, 2019

गोंदियाः आपसी रंजिश में मर्डर

Advertisement

रेल पटरी के निकट शव मिला, आरोपी गिरफ्तार

गोंदिया: शहर थाना अंतर्गत आनेवाले सिंगलटोली इलाके के रेल्वे फाटक निकट सोमवार 5 अगस्त की सुबह एक युवक की लाश मिलने से खलबली मच गई, क्योंकि शव रेलवे ट्रेक से कुछ दूरी पर पड़ा था और वह कटी हुई अवस्था में नहीं था लिहाजा इस बात की संभावना व्यक्त की जाने लगी कि, किसी ने युवक के सिर तथा कनपट पर वार करते हुए उसे ढेर कर दिया होगा? और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से तथा पुलिस की जांच को भटकाने के मकसद से लाश पटरी के निकट फेंक दी होगी?

मृतक की शिनाख्त रॉकी भेलावे (26 रा. सिंगलटोली, आंबेडकर वार्ड) के तौर पर की गई।
पुलिस ने स्पॉट पंचनामा पश्‍चात लाश शवविच्छेदन हेतु जिला अस्पताल भेज दी और इस प्रकरण की गुत्थी सुलझाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे के मार्गदर्शन तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी जगदीश पांडे के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

मृतक युवक की फिर्यादी मां श्रीमती सुनंदा (46 रा. समता बुद्ध विहार निकट, आंबेडकर वार्ड सिंगलटोली) की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नाम्या उर्फ अविनाश (20 रा. सिंगलटोली) के खिलाफ धारा 302 का जुर्म दर्ज करते हुए खोजबीन शुरू की।

Advertisement

रात 11.30 बजे इस आरोपी को सिंगलटोली इलाके से पुुलिस निरीक्षक उमेश पाटिल, सापोनि. नितिन सावंत, पो.हवा. राजु मिश्रा, छगन विठ्ठले, जागेश्‍वर उईके, सुबोध बिसेन की टीम ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नाम्या पर पहले भी शहर थाने में चोरी के मामले दर्ज है तथा कुएं से एक कंकाल मिलने के मामले में भी वह मर्डर केस में नामजद रहा है।

एक ही मौहल्ले में रहने वाले मृतक तथा आरोपी के बीच दोस्ती भी थी। कुछ समय पहले कुंभारेनगर इलाके के एक मकान में सेंधमारी की घटना घटित हुई थी। चुराए गए माल के हिस्से बटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जिससे दोनों के बीच आपसी रंजिश हो गई। 4 अगस्त के रात 10 बजे शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोपी नाम्या ने रॉकी को जोर से धक्का दिया जिससे वह पटरी के निकट गछ खाकर गिट्टी के ढेर पर गिर पड़ा और आरोपी ने पास पड़ा पत्थर उठाया और रॉकी के सिर व कनपट पर दे मारा जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी को आज अदालत में पेश कर उसकी रिमांड मांगी जाएगी। बहरहाल मामले की जांच सापोनि. सपाटे कर रहे है।

– रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.