गोंदिया। बाइक से कट मारने के विवाद में युवक की देर रात तीन बदमाशों ने हत्या कर दी , वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए हैं , मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धर पकड़ तेज कर दी है।
रामनगर थाना प्रभारी संदेश केंजल ने नागपुर टुडे को जानकारी देते बताया- घटना रेलटोली क्षेत्र में गुजराती स्कूल के सामने ‘ चाय चाय टी शॉप ‘ के निकट रात 11:00 से 11:30 बजे के आसपास घटित हुई।
मृतक अर्पित उर्फ बाबू ऊके ( 23 , निवासी आंबाटोली ) यह अपने साथी राहुल डहाट के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था इसी दौरान ट्रिपल सीट बाइक चला रहे आरोपियों के कट मारने को लेकर दोनों में बहस हो गई और मामूली झगड़ा फसाद में तब्दील हो गया इस कारण तीनों बदमाशों ने साथ मिलकर अर्पित उर्फ बाबू ऊके पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें चाकू से अंतड़ियां कट जाने से वह लहुलुहान हो गया तथा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पीड़ित परिवार के शिकायत पर तीनों फरार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है , मामले के आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक बसतोड़े कर रहे हैं।
गौरतलब है कि दीपावली की रात शहर की सड़कों पर रौनक थी हर तरफ पटाखें की गूंज के बीच घटित इस हत्याकांड ने सबको सन्न कर दिया है।
बहरहाल जिला शासकीय केटीएम अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है , रामनगर थाना पुलिस तीनों फरार आरोपियों की शिद्दत से तलाश कर रही है।
रवि आर्य
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY





