Published On : Tue, Sep 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: ट्रक के नीचे लेटकर युवक ने की खुदकुशी

Advertisement

वह तनावग्रस्त होकर 2 घंटे से मौत की राह देख रहा था..?

गोंदिया: जय स्तंभ चौक से भीड़भाड़ वाली गुरुनानक गेट सड़क पर एक युवक मौत की राह देख रहा था।
इसी बीच जैसे ही एक ट्रक गुरु नानक गेट से मोदी पेट्रोल पंप (पुराना बस स्टैंड रोड) दिशा की ओर मुड़ा इसी दौरान एचडीएफसी बैंक के सामने से निकला एक युवक अचानक ट्रक के पिछले चक्के के सामने लेट गया।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उसी पल धीमी रफ्तार से ट्रक का टायर आगे बढ़ा और सिर पर गंभीर चोट लगने से युवक लहूलुहान हो गया तथा उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सोमवार 19 सितंबर के दोपहर घटित हादसे की जानकारी जयस्तंभ चौक पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने सिटी थाने को दी।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस को यह साफ लग रहा है कि उक्त युवक तनावग्रस्त होकर पिछले 2 घंटे से अप्सरा बार (जय स्तंभ चौक) से एचडीएफसी बैंक के बीच इसी इलाके में चक्कर लगा रहा था, संभवत उसने शराब भी पी रखी होगी। माना जा रहा है कि युवक आत्महत्या की मंशा से ट्रक के नीचे आ गया हालांकि पुलिस की ओर से और भी आसपास के सीसीटीवी फुटेज हासिल करने के प्रयास किए जा रहे ताकि घटना की तस्वीर ओर साफ हो सके।

Advertisement

बहरहाल 25 से 27 वर्ष आयु के इस मृतक युवक के बारे में कोई खास जानकारी पुलिस अब तक जुटा नहीं सकी है।
युवक कहां का रहने वाला है तथा इस इलाके में कैसे पहुंचा ? यह भी अभी जांच का विषय है। इस प्रकरण के संदर्भ में सिटी पुलिस ने फरियादी पुलिस सिपाही रविंद्र निर्वाण की शिकायत पर मर्ग क्रमांक 40/22 के भादंवि 174 आकस्मिक मौत का मामला पंजीबद्ध किया है। प्रकरण की जांच पुलिस हवलदार राहंगडाले कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.