Published On : Thu, Feb 8th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: पिंडदान करने गया युवक , डूब गई ” जिंदगी ” की नांव

रजेगांव के बाघ नदी पर घटा हादसा , पैर फैसला- नदी में डूबा , गोताखोरों ने ढूंढ निकाला शव
Advertisement

गोंदिया: मान्यता है कि पिंडदान से पितरों समेत कुल 9 पीढ़ियों का उद्धार होता है लिहाजा बड़ी संख्या में लोग अपने पूर्वजों और दिवंगत रिश्तेदारों की आत्माओं को शांति और मोक्ष दिलाने के लिए पिंडदान करने हेतु महाराष्ट्र- मध्य प्रदेश की राज्य सीमा पर स्थित रजेगांव के बाघ नदी स्थित कोरणी घाट पर पहुंचते हैं।

7 फरवरी बुधवार को पितृ विसर्जन अवसर पर पितरों का पिंडदान करने आए 20 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रावनवाड़ी थाना अंतर्गत आने वाले रजेगांव बाघ नदी घाट पर हृदय विदारक घटना 7 फरवरी बुधवार सुबह 9 बजे से शाम 4: 15 बजे के दौरान घटित हुई। गोंदिया जिले के ग्राम खमारी निवासी 20 वर्षीय युवक भूपेंद्र भारत बागड़े यह पिंडदान कार्यक्रम हेतु रजेगांव नदी पर आया था , पूजा पाठ पश्चात पिंडदान करने के लिए युवक गहरे पानी में उतरा इसी दौरान भीतर फिसलन होने से उसका संतुलन बिगड़ गया और पांव फिसलने से वह गहरे पानी में समा गया।

हालांकि डूबते वक्त बचाने के लिए उसने आवाज लगाई इसके पहले कोई समझ पाता तब तक वह गहरे पानी में समा गया , घटना के सूचना मिलते ही रावनवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची , मृतक के शव को निकालने हेतु जिला आपदा प्रबंधन विभाग के गोताखोरों की मदद ली गई , शव को बाघ नदी से निकलने के बाद मृतक की लाश का स्पाट पंचनामा तैयार कर लाश पोस्टमार्टम हेतु जिला केटीएस अस्पताल भेज दी गई।

Advertisement

बता दें की जवान लड़के के मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं ग्राम खमारी में सर्वत्र शोक की लहर व्याप्त है।

बहरहाल इस मामले के संदर्भ में रावनवाड़ी पुलिस ने फरियादी शिवानंद बुधराम बागड़े ( 43 , निवासी- खमारी त.गोंदिया ) की शिकायत पर आकस्मिक मौत का मामला धारा 174 के तहत दर्ज किया है , प्रकरण के आगे की जांच पुलिस निरीक्षक अहेरकर के मार्गदर्शन में पुलिस हवलदार बघेले कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.