Published On : Sat, Jun 21st, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: दो आवारा सांडों के बीच सड़क पर WWE कुश्ती , ट्रैफिक हुआ जाम

आखिर कब तक आवारा पशुओं के वजह से पब्लिक को दो-चार होना पड़ेगा ? जागो नगर परिषद
Advertisement

गोंदिया: शहर की सड़कों पर इन दोनों आवारा सांडों का आतंक देखने को मिल रहा है शुक्रवार 20 जून को सुबह करीब 11:30 बजे गोंदिया के रेलटोली क्षेत्र के पाल चौक से कुड़वा नाका मार्ग के बीच NMD कॉलेज के पास दो सांडों की कुश्ती से सड़क के दोनों तरफ अफरातफरी मच गई जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इस दौरान एक दूसरे को मारने पर उतारू 2 सांडों की WWE कुश्ती के कारण सड़क जंग का अखाड़ा बन गई । बता दें कि वसंत लिथो प्रेस से NMD कॉलेज के बीच तक सड़क पहले से ही संकरी है इस सड़क से विद्यार्थियों और राहगीरों का लगातार आना जाना रहता है ऐसे में आवारा सांडों ने सड़क पर इस कदर उत्पात मचाया की दोनों छोर पर 20 मिनट तक ट्रैफिक जाम हो गया और वाहनों की कतारें लग गई।

लाठी चली- पानी की बौछारें हुई लेकिन जंग जारी रही
सड़क के बीचो-बीच सांडों में जोर आजमाइश का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा था लेकिन कोई भी जाकर जान जोखिम में डालने को तैयार नहीं था इसी बीच एक दो युवकों ने हिम्मत दिखाई , लाठी चली- बाल्टी से शरीर पर पानी की बौछारें की गई लेकिन फ्री स्टाइल कुश्ती खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी।

गौरतलब है कि कई दफा यह सांडों की लड़ाई इतनी भयानक होती है कि सड़क किनारे खड़े वाहनों की भी टूट फूट हो जाती है और कई बार इनके लड़ाई के बीच फंसकर पब्लिक भी घायल हो जाती है। जब दो सांडों के बीच अचानक छिड़ी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी तब सड़क पर चल रहे राहगीर और दोपहिया वाहन चालक बच के निकलते नज़र आए।

Advertisement

ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक आवारा पशुओं के आतंक से पब्लिक को दो-चार होना पड़ेगा , क्या नगर परिषद इन आवारा पशुओं के खिलाफ धर पकड़ कार्रवाई कर क्या इन्हें कांजी हाउस में बंद करेगी ? या फिर यूं ही सड़कों पर सांडों की नूरा कुश्ती की तस्वीर नजर आती रहेगी।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.