Published On : Mon, Apr 6th, 2020

गोंदिया: भगवान महावीर जयंती पर्व पर विश्व मंगल कामना

Advertisement

गोंदिया: अहिंसा परमो धर्म का संदेश समूची दुनिया को देने वाले जैन धर्म के 24 वें तीर्थकर भगवान महावीर का आज जयंती दिवस मनाया जा रहा है उन्होंने अपना पूरा जीवन जनकल्याण को समर्पित किया और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में योगदान दिया।

भगवान महावीर के तीन आधारभूत सिद्धांत है अहिंसा , सत्य और अस्तेय, यह तीनों ही सिद्धांत लोगों को जीवन कैसे जीना है इसकी कला सिखाता है।
स्वामी महावीर ने लोगों को समृद्ध जीवन और आंतरिक शांति पाने के लिए हर पल , हर क्षण मार्गदर्शन किया आज उनके अनुयायियों द्वारा उनके बताए मार्ग पर चल कर समाज सेवा और जन कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं।

Gold Rate
June 12 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नवकार मंत्र का मंत्रोचार , कोरोना संकट से मुक्ति की प्रार्थना
दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए गोंदिया के जैन समाज ने भी भगवान महावीर स्वामी के जयंती पर्व को अपने – अपने निवास स्थान पर रहकर सादगी पूर्ण मनाने का निश्चय किया है ऐसी जानकारी पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने देते बताया- गोंदिया के जैन समाज बंधु अपने -अपने घरों में जय-जयकार के साथ नवकार मंत्र का मंत्रोचार कर विश्व भर के लिए मंगल कामना कर रहे हैं कि शीघ्र ही इस कोरोना महामारी के संकट से मुक्ति हो , यह प्रार्थना की गई।

दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष संजय जैन ने जानकारी देते कहा- भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव अवसर पर आज सोमवार 6 अप्रैल की प्राप्त बेला पर सभी जैन समाज बंधुओं ने अपने -अपने घरों में ही पूजा अर्चना की।

गोरेलाल चौक के स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में कोई भी आयोजन नहीं हुए।

शाम 7 बजे सभी समाज बंधु अपने -अपने घरों की छतों पर , गैलरी में , भगवान महावीर स्वामी की आरती व भक्ति करेंगे और विश्व शांति की कामना करते हुए हवा में गुब्बारे छोड़े जाएंगे।

रवि आर्य

Advertisement
गिट्टीखदान थाना क्षेत्र की ओम सोसायटी में चोरी की बड़ी वारदात ..#news #crime #nagpurnews  #vidarbha

गिट्टीखदान थाना क्षेत्र की ओम सोसायटी में चोरी की बड़ी वारदात ..#news...

खापरखेड़ा में एसबीआई एटीएम लूट की बड़ी साजिश नाकाम.. #nagpurnews #atm #crime

खापरखेड़ा में एसबीआई एटीएम लूट की बड़ी साजिश नाकाम.. #nagpurnews #atm #crime

नागपुर में 3 चोर गिरफ्तार, 9 चोरी के मामलों का खुलासा.. #nagpurnews #crime #newsupdate

नागपुर में 3 चोर गिरफ्तार, 9 चोरी के मामलों का खुलासा.. #nagpurnews...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 12 JUNE 2026 #news #topnews #maharashtranews #vidarbha #update

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 12 JUNE 2026 #news...

ASTROLOGY/WEEKLY RASHIFAL - Abhishek Soni EPISODE 4

ASTROLOGY/WEEKLY RASHIFAL - Abhishek Soni EPISODE 4

कुछ राजनेता भी नालायक, बोले नाईक.. #maharashtranews #latestnews #politicsnews

कुछ राजनेता भी नालायक, बोले नाईक.. #maharashtranews #latestnews #politicsnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges