Published On : Mon, Jun 15th, 2015

गोंदिया : कामगार नेता की गोली मारकर हत्या

Advertisement

गोंदिया। यहां के आंबेडकर चौक में नगर परिषद के कामगार नेता छेदीलाल इमलाह (47) की अज्ञात हमलावारों ने हत्या कर दी. उक्त घटना शनिवार शाम 7 बजे की है. इस घटना से परिसर में दहशत है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया नगर परिषद सफाई कामगार संघटना के नेता और गोंदिया नगर परिषद पत संस्था के पदाधिकारी कर्मचारी छेदीलाल इमलाह कुछ काम के लिए आंबेडकर चौक आये थे. इसी दौरान चौक के फाटक कैंटीन के सामने अज्ञात हमलावारों ने छेदीलाल की कनपट्टी पर गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना घटना पुलिस थाने के करीब ही घटी. लेकिन पुलिस को आने के लिए घंटों लगे. जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है.

वर्चस्व की लड़ाई में घटना को अंजाम दिया गया है, ऐसी लोगों में चर्चा है. विगत कुछ दिनों से शहर में इस तरह की घटनाएं हो रही है. देर रात तक हमलावर गिरफ्तार नही हुए थे. पुलिस निरीक्षक कालदाते के आश्वाशन पर ही मृतक के परिजनों द्वारा शव उठाया गया.

Murder-22

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.