Published On : Tue, May 13th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: BJP को मजबूत कर रही महिला लीडरशिप , सीताताई रहांगडाले जिला अध्यक्ष नियुक्त

भाजपा ने जारी की जिला अध्यक्षों की सूची , महिला शक्ति को मिली गोंदिया की कमान
Advertisement

गोंदिया।भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्ष को लेकर 13 मई मंगलवार को ऐलान कर दिया है इसमें से एक महिला को गोंदिया जिला अध्यक्ष चुना गया है।

राज्य के प्रदेश चुनाव अधिकारी की और से जारी की गई सूची में नागपुर महानगर , नागपुर ग्रामीण ( रामटेक) नागपुर ग्रामीण ( काटोल ) , भंडारा , गोंदिया , उत्तर मुंबई , उत्तर पूर्व मुंबई , उत्तर मध्य मुंबई के जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं।

पार्टी के आला नेताओं की ओर से कहा जा रहा है कि जिला अध्यक्षों का निर्वाचन भी विविध पारदर्शी प्रक्रिया के साथ पूरा कर लिया गया है।

Gold Rate
June 19 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महिला को मिली गोंदिया भाजपा संगठन की कमान

भाजपा हर बूथ कमेटी में महिलाओं को शामिल कर भविष्य के नेतृत्व का निर्माण कर रही है , पार्टी जिलों में महिला लीडरशिप को तवज्जो देने के प्रयास में जुटी है।
महिला संगठन के माध्यम से सीताताई रहांगडाले जैसे महिला नेतृत्व को आगे लाकर गोंदिया जिले में महिला शक्ति की निश्चित भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

Advertisement

बता दें कि सीताताई रहांगडाले भाजपा की पूर्व जिला परिषद सदस्य रह चुकी है तथा बीजेपी कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते वह अपना संगठन को मजबूत करने पर रोल निभा चुकी है।

संभवत पहली बार गोंदिया जिले में किसी महिला को पार्टी ने जिला अध्यक्ष घोषित किया है लिहाज़ा बीजेपी के इस निर्णय को लेकर में नारी शक्ति में खासा उत्साह है।

आशु गोंडाने की भंडारा जिला अध्यक्ष पद पर ताजपोशी

भंडारा- गोंदिया में आगामी निकाय चुनावों के लिए बीजेपी ने गहन तैयारीयां शुरू कर दी है , कार्यकर्ताओं के सक्रियता से ही पार्टी मजबूत होगी इसके लिए कार्यकारिणी में बदलाव जरूरी है इसी के मद्देनज़र पार्टी स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है बीजेपी की ओर से जारी की गई संगठन सूची में भंडारा जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आशु गोंडाने को सौंपी गई है।

आशु राधेश्याम गोंडाने यह पूर्व में भंडारा नगर परिषद के उपाध्यक्ष और जिला महामंत्री के पद को सुशोभित कर चुके हैं।

विशेष उल्लेखनीय के राज्य में पिछले 3 साल से रुके स्थानीय निकाय चुनावों का रास्ता साफ हो चुका है , सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को 4 महीने के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव कराने का आदेश दिया है।
प्रचंड जीत को लेकर कार्यकर्ताओं का एक मजबूत कैडर तैयार करने में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री तथा मौजूदा विधायक डॉ.परिणय फूके एक बहुत बड़ी भूमिका निभा रहे हैं , इसी दृष्टि से संगठन स्तर पर स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करने के लिए पार्टी महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

रवि आर्य

🏆 BEST OF NAGPUR 2026
Which School Ranked #1?
Explore Rankings →

Advertisement
5 मिनट की चूक... 4.50 लाख पर चोरों का झपट्टा! #nagpurnews #crime #loot #maharashtranews

5 मिनट की चूक... 4.50 लाख पर चोरों का झपट्टा! #nagpurnews #crime...

प्रेम का झांसा, ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल! #nagpurnews #crime #latestnews #maharashtranews

प्रेम का झांसा, ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल! #nagpurnews #crime #latestnews #maharashtranews

खाकी का रौब, ठगी का खेल! फर्जी पुलिस का किया पर्दाफाश #nagpurnews #crime #fakeofficer #latestnews

खाकी का रौब, ठगी का खेल! फर्जी पुलिस का किया पर्दाफाश #nagpurnews...

मध्य प्रदेश से नागपुर तक गांजे की डिलीवरी! #nagpurnews #crime #md #taskar #madhyapradesh

मध्य प्रदेश से नागपुर तक गांजे की डिलीवरी! #nagpurnews #crime #md #taskar...

फर्जी दस्तावेजों के दम पर 15 लाख की ठगी.. #nagpurnews #crime #goldloan #latestnews #fraud

फर्जी दस्तावेजों के दम पर 15 लाख की ठगी.. #nagpurnews #crime #goldloan...

सुसाइड नोट में लिखा "सॉरी मां, मुझसे नहीं हो पाया" #nagpurnews #suciedad #news

सुसाइड नोट में लिखा "सॉरी मां, मुझसे नहीं हो पाया" #nagpurnews #suciedad...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges