Published On : Fri, Apr 18th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: मायके जा रही हूं कहकर ” गायब ” हुई पत्नी सकुशल लौटी

परेशान पति की जागी मोहब्बत पुलिस से कहा-यह मेरी वाइफ है , लंबे वक्त से इसे खोज रहा था
Advertisement

गोंदिया। गायब हुई पत्नी सुनीता को पाकर पति देवीसिंह की मोहब्बत जाग उठी , यह मेरी वाइफ है लंबे वक्त से खोज रहा था नहीं मिल रही थी आपने इसे ढूंढ निकाला इसके लिए रामनगर पुलिस विभाग का थैंक्स!
डिलेवरी के लिए है हैदराबाद से अपने मायके ( उड़ीसा) गई एक महिला के नवजात शिशु की मौत के बाद उसका अपनी मां के साथ झगड़ा हो गया और घर से बिना किसी को कुछ बताए अचानक गायब होने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि….

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

4 अप्रैल 2025 के सुबह 10 बजे रामनगर थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिससिपाही विपुल नागदेवे की नज़र एक अज्ञात महिला पर पड़ी जो अपनी लगभग डेढ़ वर्ष की बेटी के साथ थी। महिला को अकेली पाकर पोसि नागदेवे उन्हें रामनगर पुलिस स्टेशन लेकर आए जहां परिक्षेत्र महिला पुलिस उपनिरीक्षक काजल नामदे ने महिला से उसके संदर्भ में पूछताछ की। महिला ने अपना नाम सुनिता तेजावत बताया लेकिन उसके पास किसी भी प्रकार का पहचान पत्र मौजुद नही था तथा यात्रा के दौरान अपना मोबाइल फोन भी चोरी होने की बात कही।
चूंकि उक्त महिला अपना स्पष्ट पता बता नहीं पा रही थी, जिसपर अस्थाई रुप से आवास के लिए महिला व उसकी छोटी बेटी को सखी वन स्टॉप सेंटर (केटीएस अस्पताल गोंदिया) में भर्ती कराया गया।

महिला का खो चुका था मोबाइल , 2 अलग-अलग एड्रेस बताए

Advertisement

इस दौरान महिला का मोबाइल खो चुका था लेकिन पुलिस की पूछताछ जारी थी, 9 अप्रैल को उक्त महिला को पुनः रामनगर थाने में लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना बताया सुनीता देविसिंग तेजावत बताया और उसका पति डबरपारा (राज्य छत्तीसगढ़) व हैदराबाद (राज्य तेलंगना) में रहता है, यह भी जानकारी दी।

पति खोज रहा था लेकिन गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं थी चूंकि महिला ने 2 अलग- अलग पते (एड्रेस) बताए थे इसलिए उक्त महिला के पति के बारे में जानकारी हासिल करना पुलिस के सामने भी किसी चुनौती से कम नहीं था। पुलिस ने छत्तीसगड व तेलंगाना पुलिस से संपर्क करते यह पूछताछ शुरू की कि, उक्त स्थान पर कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है क्या? अगर दर्ज है तो कब दर्ज करायी गई है? लेकिन वहां भी गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं पायी गई।

पुलिस ने माता-पिता को बेटी के गोंदिया में होने की दी जानकारी

आखिरकार पुलिस ने पुनः महिला को विश्‍वास में उससे उसके मायके के बारे में पूछताछ की तो उसने अपनी मां का नाम जानकी भोये और पिता का नाम दिना भोये बताया जो चंटुका (राज्य ओड़िसा) में रहते है, यह जानकारी देने के बाद पुलिस निरीक्षक प्रविण बोरकुटे ने ग्राम चंटुका (त. कंटाबांजी जि. बालंगीर राज्य ओड़िसा) पुलिस से संपर्क साधा और जानकी भोये तथा दिना भोये के उक्त गांव के निवासी होने की पुष्टि की जिसके बाद महिला के माता- पिता को उनकी बेटी सुनिता के गोंदिया में होने की जानकारी देकर उसके पति देवीसिंह का मोबाइल नंबर हासिल किया गया।

महिला के पति देविसिंग तेजावत से संपर्क करने पर पता चला कि, वह तेलंगना राज्य के हैदराबाद जिले के ग्राम असिफनगर जैनुर का रहने वाला है और उसने यह भी जानकारी दी कि, उसकी पत्नी सुनीता उड़िसा अपने मायके (जानकी भोये के घर) डिलेवरी के लिए गई थी लेकिन नवजात शिशु की मौत के बाद सुनीता का अपनी मां के साथ झगड़ा हो गया और वह घर से बिना किसी को बताए चले गई।
उक्त महिला के बारे में सारी जानकारी मिलने के बाद 17 अप्रैल को रामनगर पुलिस द्वारा महिला सुनीता तेजावत को बेटी देविना के साथ सकुशल उसके पति देविसिंह के सुपुर्द कर दिया।

रवि आर्य

Advertisement
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate  #nagpurnews

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha #news

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges