Published On : Tue, Apr 23rd, 2019

गोंदिया- महिला की खून सन्नी लाश मिली

Advertisement

हथियार बरामद, फरार आरोपी को खोज रही पुलिस

गोंदिया: अपने खेत में महुआ फुल चुनने हेतु गई महिला की खून सन्नी लाश सोमवार 22 अप्रैल के शाम मिलने से गोरेगांव तहसील के ग्राम आंबेतालाब में खलबली मच गई।

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जंगल से मवेशी चराकर गांव की ओर लौट रहे चरवाहे ने खेत में महिला की रक्तरंजित लाश देखी जिसकी जानकारी उसने ग्रामवासियों को दी और मामले से गोरेगांव थाने को अवगत कराया गया।

मृतका की शिनाख्त डिलेश्‍वरी बघेले (42 रा. आंबेतालाब) के रूप में की गई। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए तथा उसके मुंह से भी रक्त निकल रहा था। घटनास्थल से 30-40 फिट दूरी पर पुलिस ने हमले में इस्तेमाल खून सन्नी लाठी बरामद कर ली है।

Advertisement

उपविभागीय पुलिस अधिकारी जालिंदर नालकुल ने वारदात के संदर्भ में जानकारी देते बताया, मृतका डिलेश्‍वरी और आरोपी छगनलाल का घर गांव में आसपास है तथा दोनों के खेत भी आपस में लगे हुए है। मृतक महिला दोपहर 2 बजे खेत में महुआ के झाड़ों से महुआ फूल चुनने हेतु गई थी। आरोपी अभी फरार है इसलिए यह पता नहीं चल पा रहा है कि, उसने कत्ल क्यों किया? लेकिन बाहर से जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार दोनों में अच्छी दोस्ती और जान पहचान थी। महिला के शव के पास 4-5 लाइन लिखा हुआ नोट बरामद हुआ है जिसमें मैं भी जहर खाकर मरूगां और बचुंगा नहीं? इस प्रकार के शब्दों का वर्णन है। लगता है आरोपी की ही यह लिखावट होगी? और उसने कत्ल को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से पुलिस की जांच को भटकाने का प्रयास किया है।

प्रारंभिक जांच में यह जानकारी मिल रही है कि, मृतक 42 वर्षीय महिला के पति का देहांत कुछ वर्ष पूर्व ही हुआ है तथा वह खेती के अलावा आंगणवाड़ी में मददनीस के तौर पर खिचड़ी बनाने का कार्य करती थी। उसके 2 बच्चे है जिसमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है तथा बेटा नागपुर में पढ़ रहा है।

बहरहाल स्पॉट पंचनामा पश्‍चात लाश पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दी गई है। इस प्रकरण के संदर्भ में फिर्यादी लेकराम भैराम की शिकायत पर फरार आरोपी छगनलाल के खिलाफ धारा 302 मर्डर का जुर्म दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

– रवि आर्य

Advertisement
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate #news

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur #latestnews

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges