Published On : Wed, Jul 2nd, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: बीबी का घर पर डंडों से दे दना दन, शराबी पति की मौत

शराब पीने की आदत से थी परेशान , पीट-पीट कर ,कर दिया काम तमाम
Advertisement

गोंदिया। शराब की लत ने न जाने कितने परिवारों को उजाड़ दिया है अधिकांशः घरों में कलह, झगड़ा फसाद और मारपीट की एक वजह शराब ही होती है।
पति की इसी शराब की लत से त्रस्त हो चुकी पत्नी ने आवेश में आकर शराबी पति की इतनी बुरी तरह से पिटाई कर दी कि, उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
घटना सालेकसा तहसील के ग्राम हलबीटोला में सामने आयी है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते बताया कि, 48 वर्षीय मृतक राजकुमार फत्थु मेश्राम को शराब पीने की बुरी लत थी। वह रोज शराब के नशे में घर आता और पत्नी से बेवजह झगड़ा करता।
आए दिन की लड़ाई और घरेलू तनाव से उसकी पत्नी रामकला (36) तंग आ चुकी थी।

बेवजह झगड़ा करना पति को पड़ गया भारी

27 जून के रात भी राजकुमार शराब के नशे में धूत होकर घर पहुंचा, लेकिन इस बार पत्नी ने इस बार आपा खो दिया। रोज- रोज शराब पीकर घर आते हो, झगड़ा- फंसाद करते हो, एैसा बोलते हुए पत्नी तबेले में पड़ा लकड़ी का मोटा डंडा लेकर आयी और अपने पति के पैरों व पीठ पर जोरदार कई वार किए जिससे राजकुमार लहूलूहान हो गया।

Advertisement

घायल अवस्था में घर के आंगन में छोड़ ,दरवाजा किया बंद

इतना ही नहीं पत्नी ने रातभर राजकुमार को घर के आंगन में उसी अवस्था में छोड़ दिया तथा घर का मुख्य गेट बंद कर दिया और किसी प्रकार का उपचार तक नहीं कराया जिससे तड़प- तड़प कर राजकुमार की मौत हो गयी।
घटना की जानकारी 30 जून को मृतक की बेटी कु. स्वाती (16) ने सालेकसा पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्पॉट पंचनामा किया।
ग्रामीणों का कहना है कि, महिला लंबे समय से पति की आदतों से परेशान थी, पर किसी को यह अंदाजा नहीं था कि मामला इतना बड़ा रूप ले लेगा।
बहरहाल सालेकसा पुलिस ने आरोपी पत्नी रामकला राजकुमार मेश्राम (36) के खिलाफ अ.क्र. 268/25 की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक मावस्कर कर रहे है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.