Published On : Wed, Jul 27th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: कावड़ियों के धोए पैर , फूल भी बरसाए

Advertisement

श्री महाकाल सेवा समिति ने कावड़ियों का स्वागत कर फल व अल्पाहार वितरित किए

गोंदिया: सावन के महीने में कावड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है इसे वार्षिक उत्सव के तौर पर सावन महीने में मनाया जाता है । शिव भक्त कावड़ में नदी का पवित्र जल भरकर कई किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हैं और इसके बाद इस गंगाजल से शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पवित्र अनुष्ठान किया जाता है।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शिव की भक्ति में लीन होकर सोमवार को मां नर्मदा भजन मंडल रामनगर व हनुमान मंदिर समिति मरारटोली द्वारा कावड़ यात्रा आयोजित की गई ।
रजेगांव के बाघ नदी से कावड़ लेकर आए कावड़ियों का श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष व पूर्व नगरसेवक लोकेश कल्लू यादव द्वारा रावणवाड़ी नागरा रोड पर स्वागत किया गया।

कांवड़ियों का जत्था गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते हुए गांव पहुंचा इस दौरान कावड़ियों पर हर-हर महादेव के जयकारों के साथ फूल बरसाए गए और नगरसेवक लोकेश यादव के परिवार ने महिला कावड़ियों के सेवा भाव से पैर धोए और श्रद्धालु कावड़ियों को फल व अल्पाहार भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर लोकेश कल्लू यादव , निखिल बरबटे , ज्वाला तुरकर , मलिक शेख , दीपक सिक्का , अरुण मेश्राम , लक्की यादव , सिद्धू यादव , गोपाल शर्मा , कपिल कुमार , रोहित कनौजिया , मुकेश पाचे , निशांत मिश्रा , जीतू बुधवानी सहित महिला कार्यकर्ता स्वाति लोकेश यादव , नीलम यादव , रीना कोसरे , मोनिका कनौजिया आदि मौजूद रहे।

Advertisement

कावड़ियों द्वारा कमंडल में लाए गए जल की सहस्त्रधारा से भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक किया गया ।

रवि आर्य

Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges