Published On : Mon, Sep 29th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: APMC में जॉब चाहिए ? पहले दो 1.50 लाख की रिश्वत , सभापति और कर्मचारी दबोचे गए

पर्मानेंट जॉब का खेल, 2.50 लाख की डील, 1.50 लाख की पहली किस्त ने पहुंचाया जेल
Advertisement

गोंदिया। जब रोजगार पाने के लिए भी छुटभैय्ये नेताओं को रिश्वत देनी पड़े तो आम आदमी इंसाफ की उम्मीद कहां से करें ?

जिले की राजनीति और प्रशासन में भूचाल ला देने वाली कार्रवाई भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग द्वारा आज सोमवार 29 सितंबर को की गई।

कृषि उत्पन्न बाजार समिति (APMC) गोंदिया के सभापति भाऊराव उके और उनके अधीनस्थ कर्मचारी हेमेंद्र उर्फ सोनू पटले को भ्रष्टाचार प्रबंधक विभाग (ACB ,भंडारा ) की टीम ने डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया।

रोजगार के नाम पर दलाली , क्या है पूरा मामला ?

Advertisement

शिकायतकर्ता को गोंदिया कृषि उत्पन्न बाजार समिति में स्थायी कर्मचारी नियुक्त करने और ऑर्डर निकालने के नाम पर आरोपितों ने 2.50 लाख की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत से अवगत होने के बाद ACB ने 19 सितंबर को सत्यापन कार्रवाई की, जिसमें यह साबित हुआ कि दोनों आरोपितों ने 1.50 लाख खुद के लिए पंचों की उपस्थिति में मांगा।

रिश्वत कांड से गोंदिया की राजनीति में भूचाल

आज सुबह, तय योजना के तहत शिकायतकर्ता ने 1.50 लाख की पहली किस्त आरोपी हेमेंद्र उर्फ सोनू पटले को सौंपी।

इसी दौरान पहले से घेराबंदी किए बैठे एसीबी अधिकारियों ने छापा मारा और आरोपी को रिश्वत की रकम सहित रंगेहाथ पकड़ लिया।

इसके बाद एपीएमसी सभापति भाऊराव ऊके का नाम भी उजागर हुआ।

इस प्रकरण को लेकर गोंदिया शहर पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया समाचार लिखे जाने तक जारी थी।

इस कार्रवाई से पूरे जिले की राजनीति विशेषतः सत्ता रूढ़ दल भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है।

उक्त धर पकड़ कार्रवाई को एसीबी की टीम के पुलिस उप अधीक्षक डॉ. अरुणकुमार लोहार के नेतृत्व में निरीक्षक नितेश देशमुख, म.पो.नि. उज्वला मडावी , उपनिरीक्षक संजय कुंजरकर , पुलिस कर्मचारी प्रतीक उके, चेतन पोटे, मयूर सिंगणजूडे, विष्णु वरठी, हितेश हलमारे, हीरा लांडगे, राजकुमार लेंडे, पंकज सरोदे ने अंजाम दिया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.