Published On : Wed, Jan 7th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: जन्मदिन के जश्न में हथियार लहराने का वायरल वीडियो बना आफत

तलवार से केक काटा… सोशल मीडिया पर किया शो-ऑफ़ , युवक गिरफ्तार
Advertisement

गोंदिया। तलवार से जन्मदिन का केक काटकर वीडियो वायरल करना युवक को भारी पड़ गया।
शहर के छोटा गोंदिया इलाके के परसटोली निवासी लवकुश गजभिये ने आधी रात बड़ी लोहे की तलवार से केक काटा और तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए।
दहशत फैलाने की नीयत से की गई इस हरकत पर कानून को चुनौती मानते हुए स्थानीय अपराध शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए
तलवारधारी जन्मदिनबाज़ को हिरासत में लिया है तथा तलवार और मोबाइल दोनों जब्त कर लिए हैं।


बर्थडे पार्टी से थाने तक , सीधे सलाखों के पीछे

Gold Rate
July 28 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पूछताछ में आरोपित युवक ने हथियार के साथ फोटो-वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डालकर लोगों में भय का माहौल बनाने की बात कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर नाले के पास छिपाई तलवार पंच- गवाहों की मौजूदगी में जब्त की गई। उसके खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 ( आर्म एक्ट ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस धर पकड़ कार्रवाई से पुलिस ने सख्त संदेश दिया है कि- सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर साइबर सेल और लोकल क्राइम ब्रांच पुलिस की पैनी नज़र है, कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

रवि आर्य

Advertisement
Advertisement
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult

MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult

पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews

पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews

नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime  #CrimeNews #MaharashtraNews

नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...

सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition #news

सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...

सत्तापक्ष नेता की अनुपस्थिति से सभा स्थगित #vidarbhanews #nagpur #newsupdates #vidarbha #nagpurtoday

सत्तापक्ष नेता की अनुपस्थिति से सभा स्थगित #vidarbhanews #nagpur #newsupdates #vidarbha #nagpurtoday

विदर्भ में 26 प्रतिशत वर्षा की कमी #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurtoday

विदर्भ में 26 प्रतिशत वर्षा की कमी #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurtoday

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges