Published On : Mon, Jul 18th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया : ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा होने पर RPF ने की तत्काल सहायता , जीवन रक्षा

Advertisement

‘ ऑपरेशन मातृशक्ति ‘ के तहत RPF जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

गोंदिया: रेलवे अपने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘ जीवन रक्षक मिशन ‘ जैसी योजनाएं चलाता है।’ऑपरेशन’ मातृशक्ति ‘ के तहत ट्रेनों में सफर कर रही गर्भवती महिला की मदद हेतु रेलवे सुरक्षा बल के जवान सदैव मुस्तैद रहते हैं ।

गौरतलब है कि चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा के कई मामले सामने आ चुके हैं ऐसा ही एक वाक्या रविवार 17 जुलाई को तब सामने आया जब ट्रेन नंबर 17007 , सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस के एस-1 कोच के अंदर अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान प्रसव पीड़ा से कराह रही 22 वर्षीय महिला यात्री की खबर सुबह 9:07 पर मिलते ही रेलवे सुरक्षा पोस्ट गोंदिया के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल ज्योति बाला साहित अन्य उपलब्ध आरपीएफ जवानों ने प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंचकर कोच एस-1 को अटेंड किया

Advertisement

और प्रेग्नेंट महिला यात्री सरिता को सुरक्षित ट्रेन से उतारकर तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से गोंदिया जिला महिला BGW अस्पताल में उपचार हेतु स्थानांतरित किया गया जहां समय पर उसका इलाज शुरू हो पाया। उक्त सरिता नामक महिला अपने पति दिलीप सोनी के साथ हैदराबाद से धनबाद जा रही थी।
संकटग्रस्त मानव जीवन को बचाने का फर्ज निभाते हुए आरपीएफ जवानों का सकारात्मक रुख देख जनता से बहुत ही उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है जिसमें आरपीएफ कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.